sundarkand

मकर संक्रांति के दिन करें शुभ चीजों का दान, राशि अनुसार दान का मिलेगा मनचाहा लाभ

Updated: गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (12:17 IST)
Makar sankranti par rashi ke anusar daan
Makar Sankranti 2022 Daan: मकर संक्रांति पर दान का खासा महत्व है। इस दिन तिल, गुड़, कंबल, वस्त्र, घी, खिचड़ी, सीधा, रेवड़ी, नमक, पांच तरह का अनाज, गाय, तेल, चारा, मिष्ठान, बर्तन, कपास, ऊनी वस्त्र, लाल वस्त्र, गेंहू, मसूर की दाल, स्वर्ण, लाल फल, लाल पुष्प, नारियल आदि दान करने की परंपरा है। पदम पुराण के अनुसार संक्रांति में दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। आओ जानते हैं कि राशि के अनुसार आप क्या दान कर सकते हैं जिससे आपको मनचाहा लाभ मिले।
 
 
इस दिन ये कार्य न करें : किसी को अपशब्द न कहें, कटु वचन न बोलें, वृक्ष ना तोड़े, दातून न करें, ईश्‍वर की निंदा न करें, शराब का सेवन न करें, मांसा न खाएं, बैंगन न खाएं, अन्न का अपमान न करें, स्त्रीसंग प्रसंग न करें और बाल न कटवाएं।
 
राशि अनुसार करें दान ( makar sankranti par rashi ke anusar daan ) : 
 
मेष : लाल रंग के वस्त्र, मसूर की दाल, गेंहूं, गुड़ और कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा तिल, मिठाई, खिचड़ी, रेशमी कपड़ा, दाल, मीठे चावल और ऊनी वस्त्र भी दान कर सकते हैं। 
 
वृषभ : सफेद वस्त्र, सफेद तिल, चावल, ज्वार और सफेद पुष्प का दान करें। इसके अलावा उड़द दाल की खिचड़ी, काली उड़द, सरसों का तेल, काला कपड़ा, काला तिल आदि भी दान कर सकते हैं।
 
मिथुन : हरा चारा खिलाएं, हरे रंग के वस्त्र दान करें, फल दान करें और कंबल का दान करें। बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा खिचड़ी, काला तिल, छाता, उड़द, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल आदि भी दान कर सकते हैं।
 
कर्क : नए वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा खिचड़ी, चने की दाल, पीला कपड़ा, साबुत हल्दी, पीतल के बर्तन, फल आदि दान कर सकते हैं। 
Makar Sankranti 2022
सिंह : कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा मसूर की दाल, खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक आदि भी दान कर सकते हैं। 
 
कन्या : हरा चारा खिलाएं, हरे रंग के वस्त्र दान करें एवं फल दान करें। इसके अलावा साबुत मूंग, हरे कपड़े, खिचड़ी, मूंगफली आदि भी दान कर सकते हैं। 
 
तुला : कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा खिचड़ी, फल, मिश्री, गरम कपड़े आदि भी दान कर सकते हैं।
 
वृश्‍चिक : लाल रंग के वस्त्र, मसूर की दाल, गेंहूं, गुड़ और खिचड़ी एवं फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा खिचड़ी, कंबल, तिल-गुड़ आदि का भी दान कर सकते हैं। 
 
धनु : ऊनी वस्त्र, चने या तुअर दाल, मिठाइयां, खिचड़ी और फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा मूंगफली, तिल, लाल चंदन, लाल कपड़ा आदि भी दान कर सकते हैं।
 
मकर : फल, बाजरा, खिचड़ी, काले तिल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे राहु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। इसके अलावा खिचड़ी, कंबल, कपड़े आदि दान कर सकते हैं। 
 
कुंभ : फल, बाजरा, खिचड़ी, काले तिल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे राहु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। इसके अलावा खिचड़ी, तेल और गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं।
 
मीन : ऊनी वस्त्र, चने या तुअर दाल, मिठाइयां, खिचड़ी और फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा मूंगफली, तिल, गुड़, खिचड़ी आदि का भी दान कर सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख