ramcharitmanas
✕

मकर संक्रांति 2023 के शुभ मुहूर्त : सूर्य पूजा का पर्वकाल, पुण्यकाल, कब करें दान, कब करें स्नान

Updated: शनिवार, 14 जनवरी 2023 (12:58 IST)
Makar sankranti muhurat 2023: इस बार मकर संक्रांति 14 से प्रारंभ होगी और उदयातिथि के अनुसार 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। आओ जानते हैं कि कब से शुरु होगी मकर संक्रांति, सूर्य पूजा का पर्वकाल क्या है, पुण्यकाल क्या है, कब करें दान और कब करें स्नान। जानिए मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त।
 
सूर्य गोचर : 14 जनवरी 2023 में सूर्यदेव धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करने लगेंगे, जहां वह 13 फरवरी 2023 तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 14 मिनट पर सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे और इस गोचर के बाद ही मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। उदयातिथि के अनुसार अगले दिन यानी 15 जनवरी की सुबह मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा।
सूर्योदय : 15 जनवरी को सूर्यदेव उदय होंगे सुबह  07:15 पर।
 
सूर्यास्त : 15 जनवरी को सूर्यदेव शाम को 05:44 पर अस्त हो जाएंगे।
 
पर्वकाल मुहूर्त : सर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा। स्थानीय समयानुसार प्रात: 6:47 से शाम 5:40 तक रहेगा। 
 
पुण्‍य काल : मकर संक्रांति पर्व का पुण्‍य काल मुहूर्त : 07:15:13 से 12:30:00 तक। संक्रान्ति दिन या रात्रि दोनों में हो सकती है। दिन वाली संक्रान्ति पूरे दिन भर पुण्यकाल वाली होती है।
 
महापुण्य काल मुहूर्त : 07:15:13 से 09:15:13 तक।
 
कब करें स्नान : प्रात: ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें जिसका समय 05:27 से प्रारंभ होकर 06:21 तक रहेगा।
 
कब करें दान : अभिजित मुहूर्त में दान कर सकते हैं जो 12:09 से 12:52 तक रहेगा। अमृतकाल 12:32 से 02:12 तक रहेगा।
मकर संक्रांति पर क्या खास करते हैं-
1. इस दिन तिल गुड़ खाते और खिलाते हैं।
2. इस दिन खिचड़ी का भोग लगाकर खाते हैं।
3. इस दिन पतंग उड़ाते हैं।
4. इस दिन गाय को हरा चारा खिलाते हैं।
5. इस दिन सूर्य देव को अर्घ्‍य अर्पित करते हैं।
6. इस दिन श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
8. इस दिन सूर्यदेव के साथ शनिदेव की पूजा भी की जाती है। तिल शनि और गुड़ सूर्य है।
9. इस दिन नदी में स्नान करने का महत्व है।
10. इस दिन यथाशक्ति दान पुण्य किया जाता है।
11. मकर संक्रांति के मौके पर देश के कई शहरों में मेले लगते हैं।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथि, योग, घटस्थापना एवं पूजा के मुहूर्त और खास उपाय

दुर्गा आरती: जय अम्बे गौरी| Durga aarti om jai ambe gauri

सर्वपितृ शनिश्चरी अमावस्या पर श्राद्ध करने का सटीक समय, गजच्छाया योग और विधि

इस शारदीय नवरात्रि की संधिपूजा कब होगी 19 या 20 अक्टूबर 20226, क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि की नवपत्रिका पूजा कब है? क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

अगला लेख