biodatamaker

मकर संक्रांति 2023: इस दिन पढ़ लिया यह चमत्कारी खखोल्क मंत्र तो मिलेगी आश्चर्यजनक सफलता

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (11:17 IST)
Makar sankranti mantra
 
नववर्ष 2023 का आगमन हो चुका है तथा जनवरी माह में मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के (Makar sankranti 2023) इस पुण्यकारी पर्व पर यहां आपके लिए खास तौर पर प्रस्तुत हैं 'खखोल्क मंत्र (khakolka Mantra)' जो कि सूर्यदेव का दिव्य और चमत्कारी मंत्र है।

इस मंत्र को विशेष तौर पर मकर संक्रांति के दिन पढ़ने से हर तरह के कार्य सिद्ध होते हैं। इतना ही नहीं रोजगार के लिए भी इस मंत्र का आश्चर्यजनक प्रभाव देखा गया है। प्रस्तुत मंत्र सूर्य का दिव्य और चमत्कारी आसान मंत्र है, अत: पढ़ना ना भूलें- 
 
मंत्र- 'ॐ नमः खखोल्काय'
 
इस मंत्र के महत्व के अनुसार- भगवान सूर्य अपने सारथि 'अरुण' से इस मंत्र के विषय में कहते हैं- हे खगश्रेष्ठ। मेरे मंडल के विषय में सुनो। मेरा कल्याणमय मंडल 'खखोल्क' नाम से विद्वानों के ज्ञान मंडल में और तीनों लोकों में विख्यात है। यह तीनों देवों एवं तीनों गुणों से परे एवं सर्वज्ञ है। यह सर्वशक्तिमान है।
 
'ॐ' इस एकाक्षर मंत्र में यह मंडल अवस्थित है। जैसे घोर संसार-सागर अनादि है वैसे ही 'खखोल्क' भी अनादि है और संसार-सागर का शोधक है।
 
जैसे व्याधियों की औषधि होती है वैसे ही यह मंत्र संसार-सागर के लिए औषधि है। मोक्ष चाहने वालों के लिए मुक्ति का साधन और सभी अर्थों का साधक है। खखोल्क नाम का यह मंत्र सदैव उच्चारण और स्मरण करने योग्य है।
 
जिसके हृदय में 'ॐ नमः खखोल्काय' मंत्र स्थित है, उसी ने सबकुछ पढ़ा है सुना है और अनुष्ठित किया है, ऐसा समझना चाहिए।
 
मनीषियों ने इस खखोल्क मंत्र को 'मार्तण्ड' के नाम से प्रतिष्ठापित किया है। भविष्य पुराण, (ब्रह्म पर्व) अध्याय 187 के अनुसार इस मंत्र के प्रति श्रद्धानत् होने पर पुण्य प्राप्त होता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

sankranti khakolka mantra

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद इस देश में दिन में छाएगा अंधेरा, जानिए कहां-कहां दिखेगा

कामिका एकादशी 2026: व्रत कब रखा जाएगा? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण समय और महत्व

Mangala Gauri Vrat 2026: श्रावण मास 2026: मंगला गौरी व्रत का महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

सावन 2026: क्यों माना जाता है इसे सबसे पवित्र और आध्यात्मिक महीना?

अगला लेख