Daily Horoscope
✕

भविष्य में मकर संक्रांति 23 मार्च को मनाई जाएगी

Updated: शनिवार, 14 जनवरी 2023 (17:17 IST)
Makar Sankranti 2023 : सभी यह जानते हैं कि मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन आजकल 15 जनवरी को भी यह मनाए जाने लगा है। वर्ष 2023 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को इसलिए मनाई जा रही है क्योंकि सूर्य 14 जनवरी की रात्रि में मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के मकर में जाने के बाद ही मकर संक्रांति मनाते हैं, लेकिन रात्रि में मकर संक्रांति नहीं मनाते हैं इसलिए उदयातिथि के अनुसार 15 जनवरी को मनाएंगे।
 
पहले की मकर संक्रांतियां : कई वर्षों से मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जाती रही है। लेकिन 2012 में 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई गई थी। वर्ष 2020 में भी मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई गई थे। 1600 में 10 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई गई थी। राजा हर्षवर्द्धन के समय में 24 दिसंबर को मकर संक्रांति मनाई गई थी। मुगल बादशाह अकबर के काल में 10 जनवरी को और वीर छत्रपति सम्राट शिवाजी महाराज के शासनकाल में 11 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई गई थी।
 
आने वाली संक्रांतियां : एक समय ऐसा भी आएगा जबकि मकर संक्रांति फरवरी में भी मनाई जाएगी। ज्योतिष मान्यता के अनुसार सूर्य की गति प्रतिवर्ष 20 सेकंड बढ़ रही है। इस मान से देखा जाएगा तो करीब 1,000 साल पहले 31 दिसंबर को मकर संक्रांति मनाई गई थी और 5,000 वर्ष के बाद संभवत: मकर संक्रांति फरवरी की किसी तारीख को मनाई जाए। पिछले 1,000 वर्षों में सूर्य 2 हफ्ते आगे खिसक गया है इसीलिए 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाने लगी थी। आने वाले समय में यानी सन् 2600 में मकर संक्रांति 23 जनवरी को मनाई जाएगी। इसी अनुमान से वर्ष 7015 में मकर संक्रांति 23 मार्च को मनाई जाने लगेगी।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Shardiya navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 9 दिनों तक ही क्यों मनाई जाती है?

शारदीय नवरात्रि 2026: नौदुर्गा में से किस माता ने किया किस असुर का वध?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सर्वपितृ अमावस्या 2026: 10 ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Sarvapitri Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर कर लें ये 5 छोटे काम, पितर खोल देंगे तरक्की और धन के बंद दरवाजे

अगला लेख