suvichar

मकर संक्रांति पर है बहुत ही शुभ शोभन योग, जानिए क्या खास कर सकते हैं आप

Updated: मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (15:20 IST)
बुधवार को आने वाले संक्रांति को मन्दाकिनी कहा गया है। बुधवार को सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी लगेगा जो अगले दिन सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र उग्र संज्ञक है जिसे व्यापार करने, शोध कार्य करने, खोज करने, भट्टी लगाने सर्जरी करने आदि के लिए शुभ बताया गया है जबकि उत्तरा फाल्गुनी ध्रुव अर्थात स्थिर संज्ञक है जिसे भवन निर्माण कार्य, बागवानी, कृषि कार्य, गृहप्रवेश, नौकरी ज्वाइन करने, उपनयन संस्कार आदि के लिए शुभ बताया गया है।
 
 
इस संक्रांति को परिधावी संवत्सर में माघ कृष्ण पंचमी रहेगी, योग शोभन और करण तैतिल रहेगा। सिंह राशि में चंद्र और कुंभ लग्न, मकर में सूर्य होंगे। कारण तैतिल है जिसे चर करण कहते हैं। इसका प्रतीक गधा है। इसे अशुभ फलदायी सुप्त अवस्था का करण माना जाता है। हालांकि इसमें यात्रा का विचार नहीं करते।
 
 
शोभन योग : शुभ कार्यों और यात्रा पर जाने के लिए यह योग उत्तम माना गया है। इस योग में शुरू की गई यात्रा मंगलमय एवं सुखद रहती है। मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती जिस कामना से यात्रा की जाती है वह भी पूरी होकर आनंद की अनुभूति होती है। इसीलिए इस योग को बड़ा सजीला एवं रमणीय भी कहते हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

हारे का सहारा से कीर्तन जैम तक: खाटू श्याम और जगन्नाथ जी के प्यार में क्यों पागल है Gen Z?

Gen Z And Krishna: जेन-जी का क्या है श्रीकृष्ण से कनेक्शन?

बुध का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: अगले कुछ दिन बेहद भारी, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

29 August Birthday: आपको 29 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख