ganesh chaturthi

Mahavir jayanti 2024: भगवान महावीर स्वामी के 10 शुभ संदेश

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (13:20 IST)
Mahavir Swami 
 
HIGHLIGHTS
 
• जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर के अनमोल वचन। 
• वर्धमान महावीर स्वामी के शुभ संदेश। 
• जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के संदेश। 

ALSO READ: Mahavir jayanti 2024: भगवान महावीर स्वामी अपने पूर्वजन्म में क्या थे?
 
Bhagwan Mahaveer Swami Ke Sandesh: जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी हैं। भगवान महावीर का जीवन त्याग और तपस्या से ओतप्रोत है। उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपने वचनों तथा शुभ संदेशों के द्वारा अहिंसा के उपदेश देकर पूरी दुनिया को लाभान्वित किया। आज के युग में भी उनके शुभ संदेश बहुत प्रासंगिक और बहुउपयोगी हैं। 
 
यहां महावीर जयंती के शुभ अवसर पर वेबदुनिया के प्रिय पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं भगवान महावीर के शुभ संदेशों के बारे में अनूठी सामग्री- :
 
1. यदि सत्य बोलने से किसी को चोट पहुंचने अथवा किसी की मृत्यु होने की संभावना हो तो चुप रहना अधिक बेहतर है। 
 
2. भगवान महावीर कहते हैं आप दूसरों के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप अपने साथ चाहते हैं। 
 
3. वे कहते हैं जिस प्रकार आप दुख पसंद नहीं करते, उसी तरह और लोग भी इसे पसंद नहीं करते। यह बात ध्यान में रखकर हमें उनके साथ वह सब नहीं करना चाहिए, जो हम अपने साथ उन्हें नहीं करने देना चाहते।
 
4. सभी प्राणियों से मेरी मैत्री है, सभी इसी रास्ते को अपनाएं और अहिंसा के मार्ग पर चले।
 
5. महावीर स्वामी के अनुसार जीवन में सभी प्रकार के व्यवहार में ईमानदार रहें, किसी को धोखा न दें। 
 
6. ऐसा सत्य वचन बोलना चाहिए जो हित, मित और ग्राह्य हो अर्थात जो सुखद हो और दूसरों के लिए हानिकारक न हो। 
 
7. सभी प्राणियों को जीवन प्रिय है, अत: 'जियो और जीने दो' के रास्ते पर चले। 
 
8. अपनी आवश्यकता से अधिक धन संचय न करें। आपका आवश्यकता से अधिक संग्रहित धन समाज के लिए है। अत: इसे समाज के कल्याण के लिए अर्पित करें। 
 
9. किसी भी प्राणी को मारकर बनाई गई प्रसाधन सामग्री का उपयोग करने से उस व्यक्ति को भी उतना ही पाप लगता है, जितना किसी जीव को मारने वाले को। 
 
10. अपनी आत्मा को पहचान लो। कमजोर वर्ग की सेवा करना हर मनुष्य का कर्तव्‍य है। यही मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: महावीर जयंती 2024 : जानें महावीर स्वामी के बारे में, जीवन परिचय

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

जैन धर्म के संवत्सरी पर्व का महत्व और मिच्छामी दुक्कड़म् का अर्थ

गणेश चतुर्थी पर जानिए गणपति जी के 5 चमत्कारी मंदिर के बारे में रोचक जानकारी

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पहले दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

ऋषि पंचमी: महत्व, पूजन विधि और पौराणिक कथाएं

गणेश चतुर्थी 2026: भगवान गणेश की बहन, पुत्र, पोते और बहुओं के नाम जानें, बेहद रोचक है परिवार की कहानी

अगला लेख