Hanuman Chalisa
✕

Gandhi Jayanti: नोट पर कैसे आया गांधीजी का फोटो?

Updated: शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (11:53 IST)
भारतीय नोटों का इतिहास काफी रोचक और रोमांचक है। इस इतिहास में अब नोट बंदी जैसे मुद्दे भी शामिल है लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आपके पर्स में रखे इन नोटों पर गांधी जी की फोटो कैसे आई? भारतीय नोटों पर गांधी के फोटो से पहले सिर्फ अशोक स्तंभ की फोटो हुआ करती थी लेकिन वक्त के साथ नोटों का डिजाईन बदलता गया। चलिए जानते हैं कि कैसे और कब भारतीय नोटों पर गांधीजी की तस्वीर आई..
 
कब और कैसे आई भारतीय नोटों पर गांधी की तस्वीर?
जैसे कि आपने हर नोट पर गांधी की फोटो छपी देखि होगी। आपको बता दें कि नोट के दाहिनी तरफ गांधी जी की तस्वीर को छापने की सिफारिश 13 जुलाई 1995 को भारतीय रिज़र्व बैंक ने की थी। इस सिफारिश के बाद आरबीआई ने 1996 में नोटों में बदलाव का फैसला लिया और अशोक स्तंभ की जगह महात्मा गांधी के फोटो का इस्तेमाल किया जाने लगा। 
नोटों पर गांधी की तस्वीर से पहले क्या था?
आपको बता दें कि गांधीजी की फोटो से पहले भारतीय नोटों पर अशोक स्तंभ की फोटो होती थी। हालांकि अशोक स्तंभ से पहले राजा जॉर्ज पंचम की तस्वीर का इस्तेमाल भारतीय नोटों पर किया जाता था। हालांकि वक्त के साथ नोटों का डिजाईन काफी बदलने लगा और आज के समय में हम नए नोट का इस्तेमाल करते हैं जिसमें भारत की विभिन्न इमारतें और संस्कृति का भी ज़िक्र एवं तस्वीर है।
 
गांधी जी की नोट पर छपी तस्वीर कहां की है?
अगर आप सोचते हैं कि नोट पर छपी गांधी की तस्वीर को कंप्यूटर द्वारा बनाया गया है तो आप गलत हैं। आपको बता दें कि यह तस्वीर असली है और कलकत्ता के वायसराय हाउस में खींची गई थी। साल 1946 के करीब गांधी जी तत्कालीन म्यांमार और भारत में ब्रिटिश सेक्रेटरी के रूप में तैनात फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस के साथ मिलने के लिए गए थे। यह तस्वीर उस समय खींची गई थी और इस तस्वीर का ही भारतीय नोटों पर इस्तेमाल किया जाता है।  
 
RBI को आरबीआई अधिनियम, 1934 के तहत एक रुपए के नोट को छोड़कर बाकि नोट छापने का अधिकार दिया गया है। साथ ही इस ही अधिनियम का सेक्शन 24(1) आरबीआई को एक रुपए के नोट को छापने का अधिकार नहीं देता है। मुद्रा अध्यादेश 1940  के अनुसार एक रुपए का नोट भारत सरकार द्वारा और 2 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के नोट व सिक्के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी या छापा जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आरबीआई 10 हज़ार तक का नोट छाप सकता है। 
ALSO READ: 2 october gandhi jayanti: महात्मा गांधी के बारे में 10 अनसुनी बातें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

अगला लेख