ramcharitmanas
✕

पिता ही नहीं, मां भी थे बापू....

Updated: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 (17:16 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के वैसे तो अपने 4 पुत्र थे लेकिन वे तमाम भारतीयों को अपनी मानस संतान के तौर पर देखते थे। फिर भी उन्होंने अंतिम दिनों में अपने साथ रहीं मनुबेन गांधी का पालन-पोषण मां के रूप में किया। 


 
 
महात्मा गांधी की पौत्री मनु से बापू बार-बार कहते थे। मैं तो तुम्हारी मां बन चुका हूं न, बाप तो बहुतों का बन चुका लेकिन मां तो सिर्फ तुम्हारी ही बना हूं। 
 
बापू की यह टिप्पणी मनुबेन गांधी लिखित पुस्तिका 'बापू मेरी मां' में उल्लिखित है। उल्लेखनीय है कि 1946 के आखिर में जब से मनुबेन महात्मा गांधी के साथ हुई, तब से उन्होंने वहां की डायरी लिखी। मनुबेन नोआखाली का मिशन शुरू होने से लेकर बापू के अंतिम दिन तक उनके साथ थीं। 
 
लेखिका के अनुसार पुरुष मां नहीं बन सकता, क्योंकि ईश्वर ने जो वात्सल्यपूर्ण हृदय स्त्री को दिया है वह पुरुष को नहीं दिया, लेकिन बापू ने पुरुष होकर भी ईश्वर की इस अनोखी देन में हिस्सा बंटाया था। 
 
मनुबेन के अनुसार जिस तरह एक मां अपनी बच्ची की परवरिश करती है उसी तरह बापू ने मुझे पाला था। मनु की उम्र जब सिर्फ 12 साल थी तभी उन्हें जन्म देने वाली मां का निधन हो गया था। शुरू में कस्तूरबा गांधी ने मां की भूमिका निभाई। बा की मृत्यु के बाद मां का जिम्मा बापू ने संभाला। 
 
मां की भूमिका में बापू ने मनुबेन के कपड़े पहनने के तरीके से लेकर नियमित पढ़ाई तक में अहम भूमिका निभाई। बापू ने उन्हें संस्कृत पढ़ाना अंत तक नहीं छोड़ा, उस समय भी जब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसके अलावा बापू ने गीता पढ़ाने में भी काफी दिलचस्पी ली। 
 
मनुबेन ने अपनी किताब में सादगीपसंद गांधीजी के व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों का वर्णन किया है। उनकी सख्त दिनचर्या, विलंब से परहेज, बच्चों से लगाव, समाज के हर व्यक्ति का ख्याल, सफाई समय का सदुपयोग, राम नाम में श्रद्धा आदि शामिल हैं। 
 
मनुबेन के अनुसार राम नाम में उनकी श्रद्धा आखिर तक बनी रही। 30 जनवरी 1948 को बापू ने मुझसे कहा था कि आखिरी दम तक हमें राम नाम रटते रहना चाहिए। इस तरह आखिरी वक्त भी बापू के मुंह से दो बार राम-रा....म सुनना मेरे ही भाग्य में बदा था। (भाषा)
 
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख