suvichar

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

राज ठाकरे की मनसे और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) दोनों ही महाराष्ट्र में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को अनिवार्य बनाने के फडणवीस सरकार के फैसले का विरोध कर रही हैं।

Updated: शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (16:46 IST)
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने वाला है। क्या उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और राज ठाकरे (Raj Thackeray) 19 साल बाद फिर साथ होंगे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के इंटव्यू में दिए बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में वापस गर्माहट आ गई है। राज ठाकरे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा क उद्धव और मेरे बीच विवाद और झगड़े मामूली हैं। महाराष्ट्र इन सबसे कहीं बड़ा है। ये मतभेद महाराष्ट्र और मराठी लोगों के अस्तित्व के लिए महंगे साबित हो रहे हैं। एक साथ आना मुश्किल नहीं है, यह इच्छाशक्ति का मामला है। 
ALSO READ: विधायक ठाकुर के बिगड़े बोल, बीजेपी को वोट नहीं दिया तो अगले जन्म में भेड़, बकरी, ऊंट, कुत्ते, बिल्ली बनोगे
हिन्दी की अनिवार्यता दोनों को ला रही है पास
राज ठाकरे की मनसे और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) दोनों ही महाराष्ट्र में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को अनिवार्य बनाने के फडणवीस सरकार के फैसले का विरोध कर रही हैं। विरोध के लिए दोनों को एक साथ एक मंच पर आने की आवश्यकता महसूस हो रही है। तो क्या अब बीजेपी इन दोनों को नजदीक लाने का काम कर रही है। 
 
उद्धव ने रखी शर्त 
पास आने की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं छोटे-मोटे विवादों को अलग रखने के लिए तैयार हूं। मैं सभी मराठी लोगों से महाराष्ट्र के हित में एकजुट होने की अपील करता हूँ। लेकिन समस्या ये है कि जब हमने संसद में कहा कि उद्योगों को गुजरात में स्थानांतरित किया जा रहा है, अगर हम तब एकजुट होते, तो हम महाराष्ट्र के लिए काम करने वाली सरकार बना सकते थे। 
ALSO READ: उद्धव ठाकरे ने चेताया, महाराष्ट्र में हिन्दी को नहीं बनाने देंगे अनिवार्य
उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं, लेकिन पहले यह तय कर लें कि किसके साथ जाना है। मराठी हित में आप किसके साथ जाएंगे, यह तय कर लीजिए। फिर बिना शर्त समर्थन दीजिए या विरोध कीजिए, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मेरी एकमात्र शर्त महाराष्ट्र का हित है। लेकिन बाकी लोगों को, इन चोरों को, उनसे न मिलने की शपथ लेनी चाहिए, जाने-अनजाने में उनका समर्थन या प्रचार नहीं करना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को इस तरह जवाब दिया है।  Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

योगी सरकार का सड़क सुरक्षा पर बड़ा मिशन, यूपी के जिलों में लागू होगी जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं : योगी

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

अगला लेख