Hanuman Chalisa
✕

सोनू सूद की पत्नी सोनाली का भयानक एक्सीडेंट, अब कैसी है उनकी हालत?

सोनाली सूद अपनी बहन और भांजे के साथ जिस कार में यात्रा कर रही थीं, वह सोनेगांव के पास एक ट्रक के पीछे जा टकराई।

Updated: बुधवार, 26 मार्च 2025 (08:18 IST)
Sonu Sood wife accident : फिल्म अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली और उनके दो रिश्तेदार सड़क हादसे में उस समय घायल हो गए जब उनकी कार ने यहां एक फ्लाईओवर पर एक ट्रक को टक्कर मार दी। यह हादसा सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ और वे नागपुर हवाई अड्डे से बायरमजी टाउन जा रहे थे। सोशल मीडिया पर अभिनेता की पत्नी की गाड़ी की तस्वीरें सामने आई हैं।
 
पुलिस के अनुसार, सोनाली सूद अपनी बहन और भांजे के साथ जिस कार में यात्रा कर रही थीं, वह सोनेगांव के पास वर्धा रोड वायाडक्ट पुल पर एक ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में घायल तीनों लोगों को नागपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
 
सोनेगांव पुलिस ने एमएलसी सूचना के आधार पर थाने की डायरी में प्रविष्टि तो कर ली है, लेकिन शिकायतकर्ता की अनुपस्थिति के कारण मामला दर्ज नहीं किया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सोनाली सूद कोलकाता से नागपुर पहुंचीं और उन्हें उनके रिश्तेदार सुनीता तथा सिद्धार्थ लेने आए थे। दुर्घटना उस समय हुई जब उनकी कार एक अन्य कार के पीछे चल रही थी और उसके आगे धीमी गति से एक ट्रक चल रहा था, आगे वाली कार ने अपने आगे चल रहे ट्रक से आगे निकलने का प्रयास किया, जिससे वाहन चला रहे सिद्धार्थ ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
 
क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट : अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा कि सोनाली सूद, उनकी बहन और भांजे को कल रात लगभग 10:30 बजे नागपुर के मैक्स अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया था। तीनों मरीज अस्पताल पहुंचने पर होश में थे और उनके वाइटल साइन्स स्थिर थे। उन्हें कई खरोंचें और चोटें लगी थीं लेकिन कोई अंदरूनी चोट नहीं आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उनके भांजे को छुट्टी दे दी गई। वहीं सोनाली सूद और उनकी बहन निगरानी में हैं।
 
क्या बोले सोनू सूद : सोनू सूद ने कहा कि उनकी पत्नी की हालत में सुधार हो रहा है। वो अब ठीक हैं। वो चमत्कारिक रूप से बच गईं। ओम साईं राम। गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता सोनू सूद और सोनाली ने 25 सितंबर 1996 में शादी की थी। उनके 2 बेटे हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख