Daily Horoscope
✕

शिवसेना यूबीटी विधायक ने ब्राह्मण समुदाय को कहा 'धूर्त', बयान पर बवाल

शिवसेना यूबीटी विधायक भास्कर जाधव ने छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी और महात्मा गांधी को नहीं छोड़ा... क्या वे मुझे छोड़ेंगे?

Updated: बुधवार, 13 अगस्त 2025 (07:44 IST)
Shivsena UBT MLA controversial statement : शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के गुहागर सीट से विधायक भास्कर जाधव ने ब्राह्मण समुदाय को 'धूर्त' कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। ब्राह्मणों ने आपत्तिजनक बयान के लिए जाधव से माफी की मांग की। हालांकि, जाधव अपने रुख पर अड़े रहे।
 
जाधव ने कहा कि अगर मराठा समुदाय इसे गंभीरता से लेता है तो एक बड़ा वर्ग मराठों के साथ खड़ा है। मराठाओं को ब्राह्मणों से ज़्यादा समर्थन प्राप्त है। अगर कोई एक ब्राह्मण भी है तो वह भारी पड़ सकता है। वे धूर्त हैं। मुझे पता था कि मुस्लिम समुदाय मुझे वोट देगा।
 
मराठा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले विधायक ने 2024 के विधानसभा चुनाव में रत्नागिरी जिले के गुहागर से 2,830 मतों के मामूली अंतर से जीत हासिल की।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने ब्राह्मण समुदाय को मैदान में उतारा है और मेरे बयान की निंदा करते हुए एक पत्र जारी किया है। मेरा जन्म मराठा समुदाय में हुआ है और मेरा भी आत्मसम्मान है।
 
विधायक ने कहा कि उन्होंने (ब्राह्मण समुदाय ने) सोचा था कि मैं माफी मांग लूंगा। जिन्होंने छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी और महात्मा गांधी को नहीं छोड़ा... क्या वे मुझे छोड़ेंगे?
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख