ramcharitmanas

संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर पलटवार, बोले महाराष्‍ट्र को मिलेगा तीसरा डिप्टी सीएम

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने महाराष्‍ट्र के डिप्टी सीएम और शिंदे गुट के नेता एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान संजय राउत ने महाराष्ट्र को तीसरा उपमुख्यमंत्री आने के भी संकेत दिए हैं।

Updated: शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 (11:18 IST)
Maharashtra Politics : बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर शिवसेना के दोनों गुटों में जमकर सियासी घमासान मचा। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने महाराष्‍ट्र के डिप्टी सीएम और शिंदे गुट के नेता एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान संजय राउत ने महाराष्ट्र को तीसरा उपमुख्यमंत्री आने के भी संकेत दिए हैं।
 
संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि कौन है एकनाथ शिंदे और उनका शिवसेना से क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि कल सोनू निगम का एक ऑरकेस्ट्रा था, जिसे लाखों रुपए देकर बुलाया गया था और लाइव शो किया गया था, जिसके कारण वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। इसी पर नेताओं के भाषण भी हो गए।
 
उन्होंने कहा कि ये लाचार लोग है, डरपोक और कमजोर लोग है, जो ईडी के डर से पार्टी छोड़ कर भाग गए। मोदी और शाह एकनाथ शिंदे को भी नहीं छोड़ेंगे।
<

#WATCH | Mumbai | Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "...Maharashtra will get a third deputy CM soon. It will be someone from among them (Shiv Sena- Shinde)...Power comes and goes, but we are strongly standing on our feet here. " pic.twitter.com/uVfpV8MOcY

— ANI (@ANI) January 24, 2025 >राउत ने शिंदे पर पलटवार करते हुए कहा कि आप अपना पैंट संभालिए। आपके पैंट का नाड़ा दिल्ली वालों के हाथों में एक बार उन्होंने नाड़ा खींच लिया तो आपकी इज्जत चली जाएगी। उल्लेखनीय है कि शिंदे ने एक बयान में कहा था कि उद्धव ठाकरे के बाजुओं में दम नहीं है। 

शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा उपमुख्यमंत्री मिलेगा। यह उनमें (शिवसेना- शिंदे) से कोई होगा…सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन हम यहां मजबूती से अपने पैरों पर खड़े हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख