Daily Horoscope
✕

मुंबई को आज भी सता रहा है भारी बारिश का डर, IMD के अलर्ट के बाद स्कूल बंद

Updated: गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 (09:32 IST)
Mumbai rain : मुंबई में भारी बारिश के बाद गुरुवार को वाहन और रेल यातायात फिर से शुरू हो गया। सड़कों पर अब जल जमाव भी नहीं है। हालांकि देश की आर्थिक राजधानी को आज भी भारी बारिश का डर सता रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह के लिए मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। भारी बारिश के कारण मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी गुरुवार को स्कूल और कॉलेज बंद हैं। ALSO READ: Weather Updates: मुंबई से कोलकाता तक कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
 
बीएमसी और पुलिस ने मुंबई और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है। बीएमसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'मुंबईकर, अगर जरूरत नहीं हो तो घर से बाहर निकलने से बचें।'
 
 
बुधवार की भारी बारिश के बाद कुछ सड़कें मानो तेज धार वाली नदियों में बदल गईं क्योंकि कई क्षेत्रों में शाम के पांच घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। उपनगर अंधेरी में भारी बारिश के कारण 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई।
 
सेंट्रल लाइन पर कुर्ला और ठाणे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेनों की आवाजाही थमने से हजारों यात्री सीएसएमटी और अन्य स्टेशनों पर फंस गए, जबकि विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक जाम लग गया। 14 उड़ानों का रास्ता बदला गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख