Hanuman Chalisa

महाकुंभ नहीं जाकर राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे ने क्या गलती की, मोदी के मंत्री ने बताया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 (15:46 IST)
Mahakumbh news in hindi : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाकुंभ में न जाकर हिंदुत्व का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हिंदू मतदाताओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।
 
महाराष्ट्र के प्रमुख दलित नेता और भाजपा के सहयोगी अठावले ने कहा कि ठाकरे हिंदुत्व के बारे में बात करते हैं, लेकिन उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भाग नहीं लिया।
 
उन्होंने कहा कि ठाकरे और गांधी परिवार ने महाकुंभ में भाग न लेकर हिंदुत्व का अपमान किया है। हिंदू होना और महाकुंभ में शामिल न होना हिंदुओं का अपमान है और हिंदुओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।
 
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, लोगों की भावनाओं को देखते हुए उन्हें महाकुंभ में हिस्सा लेना चाहिए था। वे हमेशा हिंदू वोट चाहते हैं, इसके बावजूद वे महाकुंभ में शामिल नहीं हुए। मुझे लगता है कि हिंदू मतदाताओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।
 
उन्होंने पिछले साल नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदू मतदाताओं ने हाल ही में हुए चुनावों में इन नेताओं को सबक सिखाया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

LIVE: अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील, खत्म करो अनशन

भारत टेक्स 2026: टेक्सटाइल निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का संसद में तीखा सवाल, 'क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप'

ईको क्रांति शुभ लाभ 1.0 में भारत के सर्वाधिक आशाजनक हरित स्टार्टअप्स सम्मानित, सतत नवाचार की नई दिशा निर्धारित

अगला लेख