sundarkand
✕

मोदी का मंदिर बनवाने वाले मयूर मुंडे ने क्यों छोड़ी भाजपा?

Updated: शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (10:30 IST)
Pune news in hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाकर 2021 में देशभर में चर्चा का केंद्र बने मयूर मुंडे का भी अब भाजपा से मोहभंग हो गया। पुणे के इस भाजपा कार्यकर्ता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 
 
मुंडे ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को एक औपचारिक पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा। पत्र में उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे के कारणों को रेखांकित किया। उनका कहना है कि पार्टी ने हाल के वर्षों में अपने वफादार सदस्यों को दरकिनार करते हुए बाहरी लोगों को तरजीह दी है।
 
उन्होंने बताया कि वर्षों की समर्पित सेवा के बावजूद वे खुद को हाशिए पर महसूस करते हैं। उनके जैसे वफादार कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जबकि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए ठेकेदारों और बाहरी लोगों को महत्वपूर्ण पद दिए जा रहे हैं।
 
मुंडे का आरोप लगाया है कि पूर्व पदाधिकारियों का अनादर किया जा रहा है और उन्हें महत्वपूर्ण बैठकों से बाहर रखा जा रहा है। इससे पार्टी के विकास के साथ ही उनके निर्वाचन क्षेत्र के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख