dharma sangrah

क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का कनेक्शन?

Updated: रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (10:21 IST)
baba siddique murder case : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया खबरों में दावा किया जा रहा है कि दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं। ALSO READ: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने कराई थी शाहरुख और सलमान की दोस्ती, सुनील दत्त से भी था खास रिश्ता
 
निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई इस घटना के तुरंत बाद 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों की पहचान करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप के रूप में हुई है। करनैल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और धर्मराज हरियाणा का बताया जा रहा है। जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया।
 
कहा जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। वे 20-25 दिनों से इस वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रही थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

हमलावरों ने 9.9 एमएम की पिस्तौल से चार से पांच गोलियां चलायीं। पुलिस ने पिस्तौल बरामद कर ली है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है जिसमें सुपारी लेकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या एक बस्ती की पुनर्वास परियोजना को लेकर मिली धमकी के पहलू भी शामिल हैं। 
 
बताया जा रहा है कि बाबा सिद्धीकी को पहले भी कई बार मारने की कोशिश की गई थी। इस बार भी हमले से पहले आरोपियों ने एनसीपी नेता के घर और दफ्तर के बाहर रैकी की गई थी। मीडिया खबरों के अनुसार, आरोपियों को एडवांस पैमेंट भी की गई थी। ALSO READ: Baba Siddique Death : मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, NCP अजित गुट के थे नेता
 
उल्लेखनीय है कि बाबा सिद्धीकी फिल्म अभिनेता सलमान खान के बेहद करीबी थे। सलमान भी लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। उन्हें कई बार इस गैंग से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 
 
बाबा सिद्दीकी ने विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त की। विभिन्न दलों के नेताओं ने सिद्दीकी की मौत पर शोक जताया और विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख