Hanuman Chalisa

फडणवीस ने की कांग्रेस से संसद का समय खराब करने पर माफी की मांग

कहा कि कांग्रेस राजनीति के लिए आंबेडकर के नाम का इस्तेमाल करना चाहती है

Updated: मंगलवार, 24 दिसंबर 2024 (18:42 IST)
Devendra Fadnavis news : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कांग्रेस के विरोध को 'नाटक' करार देते हुए मंगलवार को कहा कि विपक्षी पार्टी को संसद का समय बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।ALSO READ: Maharashtra में विभागों का बंटवारा, CM फडणवीस के पास रहेगा गृह मंत्रालय, जानिए शिंदे और पवार को क्या मिला
 
गांधी परिवार ने हमेशा आंबेडकर का विरोध किया :  उन्होंने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखा दिया है कि गांधी परिवार ने हमेशा आंबेडकर का विरोध किया है। संवाददाताओं द्वारा शाह के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि यह महज नाटक है।ALSO READ: नाराज छगन भुजबल ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अमित शाह का अधूरा वीडियो (जिसमें उन्होंने आंबेडकर का जिक्र किया था) सोशल मीडिया पर साझा करने और संसद का समय बर्बाद करने तथा अब लोगों का समय बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने कभी आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया लेकिन अब वह राजनीति के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना चाहती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

7.8% विकास दर पर गदगद हुए पीएम मोदी: बोले- दुनिया संकटों में फंसी है, फिर भी तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

100% स्वदेशी AK-203 'शेर': अमेठी में तैयार हुई देश की पहली पूरी तरह देसी गन, जानिए INSAS के मुकाबले कितनी घातक है भारतीय सेना की नई राइफल!

अगला लेख