here

Hanuman Chalisa

आदित्य ठाकरे का सवाल, महाराष्‍ट्र में अब तक क्यों नहीं लगा राष्‍ट्रपति शासन?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 दिसंबर 2024 (14:29 IST)
Maharashtra news in news: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी महायुति द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं किया जाना और सरकार न बना पाना महाराष्ट्र का अपमान है। उन्होंने सवाल किया कि महाराष्‍ट्र में अब तक क्यों नहीं लगा राष्‍ट्रपति शासन?
 
आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए सवाल उठाया कि राज्य में अभी तक राष्ट्रपति शासन क्यों नहीं लगाया गया है? महायुति के सबसे बड़े घटक भाजपा पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि सरकार बनाने का दावा पेश किए बिना ही शपथ ग्रहण की तारीख की एकतरफा घोषणा करना "पूर्ण अराजकता है।
 
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला न कर पाना और सरकार न बना पाना न केवल महाराष्ट्र का अपमान है, बल्कि उनके प्रिय निर्वाचन आयोग द्वारा की गई मदद का भी अपमान है। ऐसा लगता है कि नियम केवल विपक्षी दलों पर लागू होते हैं, कुछ विशेष लोगों पर नहीं।
 
उन्होंने दावा किया कि सरकार बनाने का दावा किए बिना और माननीय राज्यपाल के समक्ष संख्याबल साबित किए बिना, एकतरफा तरीके से शपथ ग्रहण की तारीख घोषित करना पूरी तरह अराजकता है। इस सब के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री छुट्टी पर चले गए हैं।
 
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने सवाल उठाया, 'राष्ट्रपति शासन का क्या हुआ? क्या यह अब तक लागू नहीं हो जाना चाहिए था? अगर विपक्ष के पास संख्या बल होता और निर्णय नहीं हो पाता तो क्या तब भी ऐसा नहीं होता?'
 
भाजपा, शिवसेना और राकांपा के गठबंधन वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारी जीत के साथ सत्ता बरकरार रखी।
 
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में नई महायुति सरकार का शपथग्रहण पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा।
 
बताया जा रहा है कि फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। शिंदे शुक्रवार को सातारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे। इस बीच अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह राज्य की नयी सरकार के गठन के लिए हो रही कवायद के तरीके से खुश नहीं हैं।
 
उनके एक निकट सहयोगी ने कहा कि शिंदे को अपने पैतृक गांव में तेज बुखार हो गया था, उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वह रविवार शाम को मुंबई लौटेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट केस, गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी की सजा रखी बरकरार

ब्रिटेन का शाही परिवार कहां से और कैसे धन कमाता है

यूपी में CM योगी वृक्षारोपण महा अभियान, 1 दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

अब डोडा के ठाठरी में बाढ़ से जबरदस्‍त तबाही, नेशनल हाईवे बंद, संपत्ति को भारी नुकसान

बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान: अमरनाथ यात्रा शुरू होने के सिर्फ 5 दिन में पिघला हिमलिंग, एक्सपर्ट्स ने बताई बड़ी वजह

अगला लेख