Hanuman Chalisa
✕

अजित की अगुवाई वाली राकांपा का घोषणापत्र जारी, लाडकी बहिन योजना में सहायता राशि बढ़ाने का वादा

Updated: बुधवार, 6 नवंबर 2024 (15:24 IST)
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बुधवार को मुंबई में राज्य विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें 'लाड़की बहिन' योजना के तहत मासिक सहायता राशि 1,500 रुपए से बढ़ाकर 2,100 रुपए करने का वादा किया गया है।
 
राकांपा ने किसानों के लिए शेतकरी सम्मान निधि योजना के तहत सहायता राशि 12,000 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए सालाना करने का वादा किया है। राकांपा सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी शामिल हैं।ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव : अजित पवार की चेतावनी, जो गलती मैंने की, वही शरद पवार कर रहे हैं
 
राकांपा 52 सीटों पर किस्मत आजमा रही : राकांपा 20 नवंबर को होने वाले इस चुनाव के लिए 52 विधानसभा क्षेत्रों से किस्मत आजमा रही है। पार्टी ने उन सभी विधानसभा सीटों के लिए भी अलग से घोषणापत्र जारी किए जहां से उसके उम्मीदवार मैदान में हैं। राकांपा अध्यक्ष अजित पवार ने बारामती में, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मुंबई में और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने गोंदिया में अलग-अलग घोषणापत्र जारी किया। राकांपा उम्मीदवारों और स्थानीय नेताओं ने भी अपने अपने क्षेत्रों के लिए चुनाव घोषणापत्र जारी किए।ALSO READ: बारामती में चाचा-भतीजे की जंग में एक और भतीजा, अजित के सामने जूनियर पवार
 
माझी लाड़की बहिन योजना में 2,100 रुपए प्रति माह : पवार ने पार्टी के राज्यस्तरीय घोषणापत्र के साथ बारामती के लिए विधानसभा केंद्रित घोषणापत्र भी जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सरकार गठन के 100 दिन के भीतर 'न्यू महाराष्ट्र विजन' पेश करेंगे। घोषणापत्र में पार्टी ने मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं को दी जाने वाली राशि को मौजूदा 1,500 रुपए से बढ़ाकर 2,100 रुपए प्रति माह करने का वादा किया है। घोषणापत्र में 11 वादे किए गए हैं और वृद्धावस्था पेंशन 1,500 रुपए से बढ़ाकर 2,100 रुपए प्रति माह करने की योजना है।ALSO READ: क्या भाजपा ने किया अजित पवार को ब्लैकमेल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
 
धान किसानों को 25,000 रुपए प्रति हैक्टेयर बोनस : पार्टी ने कृषि ऋण को माफ करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत बेची जाने वाली सभी फसलों के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी देने की भी प्रतिबद्धता जताई गई है। राकांपा ने इनके अलावा धान किसानों के लिए 25,000 रुपए प्रति हैक्टेयर बोनस देने का भी आश्वासन दिया है।
 
राकांपा के अन्य वादों में 25 लाख रोजगार सृजन और दस लाख छात्रों को प्रशिक्षण के माध्यम से 10,000 रुपए मासिक मानदेय देना भी शामिल है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए इसमें 15,000 रुपए मासिक वेतन का भी वादा किया गया है। घोषणापत्र में लिखा गया है कि हम ऐसे उपाय लागू करने का संकल्प जताते हैं जो आवश्यक वस्तुओं के दाम को नियंत्रित करेंगे और उन्हें सभी के लिए और किफायती बनाएंगे।''(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

अगला लेख