biodatamaker
✕

महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं, जिसके पिता जेल में हों : संजय राउत

Updated: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019 (10:54 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार के गठन को लेकर चल रही खींचतान के बीच शिवसेना के संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि शिवसेना सत्ता की भूखी नहीं है। महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं, जिसके पिता जेल में हों।
 
शिवसेना और भाजपा के बीच सत्ता में साझेदारी को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है। शिवसेना चाहती है कि दोनों ही दलों को बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिले। राउत ने हरियाणा में जेजेपी का समर्थन लेकर दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाने पर बीजेपी पर तंज किया है।
 
राउत ने कहा कि शिवसेना के पास भी विकल्प हैं। राउत ने कहा कि शिवसेना ने हमेशा सचाई की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि हमारे पास विकल्प हैं, लेकिन हम उन्हें चुनकर पाप नहीं करना चाहते हैं।
 
ALSO READ: शिवसेना की धमकी पर बोली भाजपा, 'आराम' से बनेगी महाराष्ट्र में अगली सरकार
 
महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। शरद पवार नीत राकांपा ने 54 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस के हिस्से 44 सीट आई हैं।
 
शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा के साथ 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी हुई है जबकि भाजपा ने उसे उपमुख्यमंत्री पद देना चाहती है। हालांकि भाजपा ने कहा कि वह शिवसेना के साथ आराम से नई सरकार बनाएगी।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख