शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. Maharashtra Election Nationalist Congress Party
Written By
Last Modified: शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (17:22 IST)

महाराष्ट्र चुनाव के लिए NCP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, शरद पवार सबसे आगे

महाराष्ट्र चुनाव के लिए NCP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, शरद पवार सबसे आगे - Maharashtra Election Nationalist Congress Party
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी प्रमुख शरद पवार सबसे आगे हैं।
 
पवार के अलावा महाराष्ट्र राकांपा इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, अजित पवार और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले को पार्टी ने स्टार प्रचारक घोषित किया है।
 
राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक, पार्टी महासचिव जितेंद्र आव्हाड, राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे, पार्टी की राज्य युवा शाखा के प्रमुख महबूब शेख और महिला शाखा की अध्यक्ष रूपाली चक्कणकर भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। राकांपा, कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
ये भी पढ़ें
मौत के बाद भी समस्याओं से नहीं मिली मुक्ति, पानी में तैरकर निकाली अंतिम यात्रा