Daily Horoscope
✕

शिवसेना की धमकी पर बोली भाजपा, 'आराम' से बनेगी महाराष्ट्र में अगली सरकार

Updated: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019 (07:43 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा ने कहा कि उसके पास 15 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह शिवसेना के साथ मिलकर अगली सरकार ‘आराम’ से बना लेगी।
 
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि भाजपा से कहा कि वह उनकी पार्टी को महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन के लिए विकल्प ढूंढ़ने पर विवश न करे। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि राजनीति में कोई ‘संत’ नहीं होता है।
 
भाजपा का यह बयान शिवसेना द्वारा सरकार में बराबर साझेदारी और मुख्यमंत्री पद पूरे कार्यकाल के आधे-आधे समय में बाटंने की मांग के बीच आया है।
 
ALSO READ: शिवसेना की धमकी, विकल्प ढूंढने लिए मजबूर न करे भाजपा
 
पार्टी प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने कहा कि 105 अपने विधायकों के अलावा भाजपा के पास 15 निर्दलीय विधायकों का साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के टिकट की इच्छा रखने वाले कुछ लोग ऐसे हैं जो निर्दलीय के रूप में चुनाव जीत चुके हैं।
 
उन्होंने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। शालिनी ने कहा कि मेरा मानना है कि शिवसेना को साथ लेकर भाजपा आराम से सरकार बना लेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नई सरकार में शीर्ष पद पर बने रहेंगे।
 
महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। शरद पवार नीत राकांपा ने 54 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस के हिस्से 44 सीट आई हैं।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख