dharma sangrah
✕

NDA से अलग होगी शिवसेना, अरविंद सावंत का ऐलान- मोदी सरकार से देंगे इस्तीफा

Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2019 (08:25 IST)
मुंबई। मोदी सरकार में शिवसेना से मंत्री अरविंद सावंत ने ऐलान कर दिया है कि वे मोदी सरकार से इस्तीफा देंगे। अरविंद सावंत ने ट्वीट कर कहा कि मैं झूठे माहौल में नहीं रह सकता, इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। सावंत ने कहा कि शिवसेना में सचाई है। इससे स्पष्ट हो गया कि अब केंद्र में भी शिवसेना और एनडीए (NDA) का नाता टूट जाएगा।
 
उन्होंने ट्‍वीट कर कहा कि वे इस्तीफा देने के बाद 11 बजे प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। एनसीपी ने शिवसेना के सामने समर्थन देने के लिए एनडीए से नाता तोड़ने की शर्त रखी थी।
 
सावंत के ऐलान के बाद यह तय हो गया कि महाराष्ट्र में त्रिशंकु सरकार बनेगी। कांग्रेस ने भी संकेत दिए हैं कि वह शिवसेना के साथ सरकार में शामिल होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक राज्य में राजनीतिक रुख को लेकर आलाकमान से सलाह लेंगे।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए देर रात तक चला शिवसेना का मंथन
 
राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने के लिए न्योता मिलने के साथ ही शिवसेना का मंथन जारी है। खबरों के अनुसार मातोश्री में शिवसेना की बैठक देर रात तक चली। इसमें उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे के साथ ही शिवसेना के बड़े नेता मौजूद थे।
 
शिवसेना आज सोमवार शाम 7.30 राज्यपाल से मुलाकात कर सकती है। खबरें हैं संजय राउत एनसीपी के प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात कर सकते हैं।
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख