biodatamaker

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : इस बार टूटेगी शिवसेना की परंपरा, चुनावी मैदान में ठाकरे परिवार का चिराग

Updated: सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (00:15 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनी‍ति में शिवसेना ने हमेशा 'किंग मेकर' भी भूमिका निभाई है लेकिन इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना की परंपरा टूटने जा रही है। ठाकरे परिवार का चिराग आदित्य ठाकरे चुनावी मैदान में उतरने जा रहा है। 
 
इसके साथ ही आदित्य, ठाकरे परिवार के पहले ऐसे सदस्य बन गए हैं जो चुनाव लड़ेंगे।
 
शिवसेना ने अटकलों को विराम देते हुए रविवार को कहा कि उसने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे आदित्य ठाकरे को मुंबई के वर्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। 
 
शिवसेना प्रमुख के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि वर्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए आदित्य ठाकरे का नाम तय हो गया है। वर्तमान में सुनील शिंदे इस सीट से शिवसेना के विधायक हैं। वह इस बार इस सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी जगह आदित्य चुनाव लड़ेंगे।
 
उन्होंने कहा कि वर्ली शिवसेना के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है, इसलिए आदित्य को वहां से उतारा जा रहा है।
 
शिवसेना ने कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया : शिवसेना आदित्य की सीट के अलावा कुछ अन्य विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा।
 
शिवसेना और भाजपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच उद्धव ठाकरे नीत पार्टी के सूत्रों ने बताया कि रविवार को जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया उन पर कोई टकराव नहीं है।
 
शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकार कोंकण के सिंधुदुर्ग की सावंतवाड़ी सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि राजेश क्षीरसागर कोल्हापुर शहर से चुनाव लड़ेंगे।
 
माना जाता है कि 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और शिवसेना बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और कुछ सीटें छोटे सहयोगी दलों के लिए छोड़ेंगे। हालांकि सीट बंटवारे को लेकर अब तक कोई समझौता नहीं हुआ है।
 
दोनों पार्टियों के सूत्रों ने बताया कि भाजपा हाल के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के आधार पर ज्यादा सीटें चाहती है लेकिन शिवसेना इसके लिए तैयार नहीं है।

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

अगला लेख