Hanuman Chalisa
✕

पटवारियों की बंपर भर्तियां

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2017 (17:53 IST)
भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि राजस्व अमले की कमी पूरी करने के लिए जल्द ही 10 हजार पटवारियों की भर्ती की जाएगी। चौहान यहां समन्वय भवन में मोबाइल एप का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए इस वर्ष से फसल गिरदावरी संबंधी जानकारी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से संग्रहीत की जाएगी। इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पटवारियों को उनके मोबाइल पर ही ग्राम के समस्त भूमि स्वामियों के सभी खसरों की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। लगाई गई फसल की जानकारी ग्राम से ही भरी जा सकेगी।
 
उन्होंने कहा कि राजस्व अमले की कमी पूरी करने के लिए जल्दी ही 10 हजार पटवारियों, 550 तलसीलदारों और 940 नायब तहसीलदारों की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने राजस्व विभाग प्रमुख को पटवारियों की विभागीय पदोन्नति के संबंध में भी विचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन को प्रभावी बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है।
 
उन्होंने पटवारियों को सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए टेब खरीदने के लिए उनके खाते में आवश्यक राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से लोगों के प्रति जवाबदेह है। बोवनी के समय के आंकडों का शुद्ध रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य और बाजार मूल्य के अंतर के आधार पर आदर्श दर से भुगतान करने का नवाचारी प्रयोग भी किया जाएगा।
 
मोबाइल एप से होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए चौहान ने कहा कि राजस्व विभाग का यह क्रांतिकारी कदम भविष्य में बदलाव लाएगा। पारंपरिक बस्ते से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने एप संचालन के लिए एनआईसी का उपयोग करने के निर्देश दिए।
 
 फसल गिरदावरी प्रतिवर्ष की जाने वाली एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह वर्ष में दो बार खरीफ और रबी सीजन की बुवाई के बाद की जाती है। इसे भू-अभिलेखों में दर्ज किया जाता है। यह कृषि सांख्यिकी एकत्रित करने की प्रक्रिया है। इसके आधार पर फसलों के क्षेत्रफल एवं उत्पादन संबंधी अनुमान की जानकारी तैयार की जाती है।
 
फसल गिरदावरी के आधार पर ही खरीफ और रबी फसलों के बोए गए रकबे के आंकड़े प्राप्त होते हैं। उस आधार पर प्रमुख फसलों के उत्पादन व उत्पादकता अनुमान तथा राज्य एवं देश की कृषि दर निर्धारित की जाती है। (वार्ता)
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख