ramcharitmanas

युवक की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 5 अप्रैल 2017 (22:42 IST)
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के करही थाने के पिटामली गांव में अवैध रेत उत्खनन के विवाद और 
आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मुख्य आरोपी श्रीराम गुर्जर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
 
खरगोन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी. कल्याण चक्रवती ने में बताया कि 27 मार्च 2017 को ग्राम पिटामली में आपसी रंजिश के चलते मुख्य आरोपी श्रीराम गुर्जर और उसके साथियों ने पुलिस की खाकी वर्दी पहनकर सेजगांव निवासी युवक रूपसिंह पटेल (35) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
 
इसके बाद पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपी सेजगांव निवासी जगदीश बाबू पटेल, इंदौर के मूसाखेड़ी की चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी राजेश चांड और मूसाखेड़ी की मयूर कॉलोनी निवासी राजसिंह चौहान को गिरफ्तार किया है।
 
एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने खून से सनी पुलिस की खाकी वर्दी, बेल्ट, रस्सी डोरी, मप्र 
पुलिस के बैज के साथ माउजर और देशी कट्टे के साथ-साथ पांच जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। चक्रवती के अनुसार आरोपियों ने पुरानी आपसी रंजिश के चलते रूपसिंह पटेल की हत्या की थी। इसके पूर्व भी मुख्य आरोपी श्रीराम गुर्जर ने वर्ष 2013 में मृतक के पिता और चचेरे भाई की हत्या की थी। एसपी ने मुख्य आरोपी श्रीराम गुर्जर का सुराग देने पर 10 हजार रुपए का इनाम देने 5 अप्रैल की भी घोषणा कर रखी है। (वार्ता) 
Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

'नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन हृदय में भारत हो', नेल्लोर में CM योगी ने बताई विकसित भारत की दिशा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के हर विश्वविद्यालय-महाविद्यालय में बनेगा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष

योगी सरकार का सड़क सुरक्षा पर बड़ा मिशन, यूपी के जिलों में लागू होगी जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख