Narak Chaturdashi
✕

क्या कांग्रेस नेता अरुण यादव भाजपा में होंगे शामिल? वीडी शर्मा ने इशारों में दिए बड़े संकेत

Updated: बुधवार, 21 जून 2023 (19:54 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता अरुण यादव को लेकर एक बार फिर सियासी अटकलें तेज है। कांग्रेस में कमलनाथ के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जताने वाले अरुण यादव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। जबलपुर में मीडिया से बातचीत में भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उन्होने अरुण यादव को सलाह दी है कि वो समय देखकर रखें क्योंकि ना जाने आने वाले समय में उन्हें कौन सा बड़ा निर्णय लेना पड़े।

इतना ही नहीं वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में आज अरुण यादव और जीतू पटवारी जैसे लोगों की कोई पूछ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई दल नहीं है। कांग्रेस एक परिवार के द्वारा संचालित है और जो दरबारी होगा उसे अवसर मिलेगा। कांग्रेस गांधीपरिवार का जो दरबारी होगा उसी को अवसर मिलेगा. और दरबारी नहीं होगा तो उसे नमस्ते कहा जाएगा। कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ और दिग्विजिय सिंह अपने बेटे जयवर्धन के लिए लगे है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अरूण यादव सवाल उठा चुके है। वहीं भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के इस बयान से एक दिन पहले ही अरुण यादव ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। जिसके बाद अरुण यादव की पार्टी को लेकर नाराजगी की खबरें जमकर चर्चा में है।

 
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

अगला लेख