biodatamaker
✕

आखिर जैन समाज ने क्यों किया भोजशाला पर दावा?

Updated: सोमवार, 1 जुलाई 2024 (10:10 IST)
Bhojshala : धार में भोजशाला विवाद में अब जैन समाज की भी एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि भोजशाला में खुदाई के दौरान 39 खंडित मुर्तियां मिली है। इनमें से 2 जैन समाज की है। अब जैन समाज का दावा है कि यहां हमारा मंदिर था। खुदाई में जैन समाज के तीर्थंकर और देवी देवताओं की मुर्तियां मिली है।
 
समाज ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर कर दावा किया कि खुदाई में जैन समाज के तीर्थंकर और देवी देवताओं की मुर्तियां मिली है। याचिका में कहा गया है कि यहां किसी समय एक जैन गुरुकुल भी था।
 
याचिका में कहा गया है कि इस बात की जांच होना चाहिए कि भोजशाला में सरस्वती देवी का मंदिर था या जैन समाज के देवी देवताओं का। जैन समाज के 2 प्रतिनिधियों को भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में शामिल करने की मांग भी याचिका में की गई है। अदालत में याचिका स्वीकार कर ली गई है। मामले पर 4 जुलाई को सुनवाई हो सकती है।
 
भोजशाला में अब तक 2 ही पक्षकार (हिंदू और मुस्लिम) हैं। जैन समाज भी इस मामले में पक्षकार के रूप में एंट्री चाहता है। समाज के लोग खुदाई में मिली मुर्तियों को भी चाहते हैं ताकि उन्हें सही स्थान पर विराजित किया जा सके।
 
उल्लीखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग योजशाला में सर्वे कर रहा है। सर्वे रिपोर्ट जल्द ही शीर्ष अदालत में पेश की जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख