sundarkand
✕

व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने दी आरोपियों को आरोप पत्र की डीवीडी

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (21:08 IST)
भोपाल। सीबीआई ने मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा ली गई प्री-मेडिकल टेस्ट-2013 के 491 आरोपियों को आरोप पत्र की कागजी कॉपी की बजाय एक-एक डीवीडी दी हैं। व्यापमं सरकारी नौकरियों के लिए ली गई भर्ती परीक्षा एवं मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की पीएमटी परीक्षा में घोटाले के लिए बहुचर्चित है।
 
व्यापमं मामलों के विशेष लोक अभियोजक सतीश दिनकर ने गुरुवार को बताया, हमने सीबीआई के न्यायाधीश एससी उपाध्याय की विशेष अदालत में आरोपियों अथवा उनके वकीलों को करीब 39,500 पेज के आरोप पत्र की डीवीडी दे दी है, जिसमें इन्क्लोजर (संलग्न पत्र) भी शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि व्यापमं घोटाले में अभियोजन एजेंसी सीबीआई ने पीएमटी-2013 के आरोपियों को कल से आरोप पत्र की डीवीडी देना शुरू कर दिया था और यह प्रक्रिया आज पूरी हो गई है। दिनकर ने बताया कि सीबीआई ने इन आरोपियों के खिलाफ 31 अक्‍टूबर 2017 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था, लेकिन न्यायाधीश ने आदेश दिए थे कि इस आरोप पत्र की एक-एक प्रति प्रत्‍येक आरोपी को उपलब्ध कराई जाए।
 
उन्होंने कहा कि इसलिए सीबीआई ने इस आरोप पत्र की गाजियाबाद में डीवीडी बनाई और हर आरोपी को आरोप पत्र की डीवीडी दी गई। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि यह आरोप पत्र तकरीबन 1500 पेजों की है। इसके अलावा, इसमें 38000 संलग्न पत्र भी हैं।
 
दिनकर ने कहा, यदि हमने आरोप पत्र देने के लिए डीवीडी का उपयोग नहीं किया होता, तो हर आरोपी को आरोप पत्र देने के लिए हमें एक ट्रक का उपयोग करना पड़ता। व्यापमं घोटाला वर्ष 2011 में प्रकाश में आया था और इसमें कई अनियमितताओं के साथ-साथ करोड़ों रुपयों का घोटाला हुआ। इस घोटाले में एक मंत्री सहित कुछ स्थानीय नेताओं, व्यापमं के अधिकारियों, परीक्षार्थियों, स्कोरर एवं दलालों को जेल भी जाना पड़ा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख