sundarkand
✕

मनोज मुंतशिर के भोपाल में दिए बयान पर बवाल, दिया गया कानूनी नोटिस

Updated: गुरुवार, 15 जून 2023 (18:23 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल में गौरव दिवस पर दिए गए बयान पर मशूहर गीतकार मनोज मुंतशिर विवादों में फंस गए है। मनोज मुंतशिर के भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह खान को लेकर दिए बयान पर इतिहासकारों की संस्था भोपाल हिस्ट्री फोरम  ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।

भोपाल हिस्ट्री फोरम की ओर से मनोज मुंतशिर को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि अगर मनोज मुंतशिर 30 दिनों के अंदर अपने दावे और आरोप का समर्थन करने वाले सबूत पेश नहीं किए तो उन्हें सार्वजनिक रुप से घोषणा करनी होगी कि उन्होंने भोपाल गौरव दिवस समारोह के दौरान नवाबों के खिलाफ जो भी कहा, वो गलत और भ्रामक था।

दरअसल 1 जून को भोपाल गौरव दिवस के कार्यक्रम में मनोज मुंतिशर ने भोपाल का नाम बदलने की मांग करते हुए कहा था कि राजा भोज की नगरी का नाम भोपाल होना दोस्त मोहम्मद जैसे क्रूर शासक और हमीदुल्लाह जैसे आतंकी नवाब का बोध कराता है, इसीलिए इसका नाम बदलना चाहिए। मनोज मुंतशिर ने कहा कि ये दोस्त मोहम्मद जैसे लुटेरे और नवाब हमीदुल्लाह जैसे आतंकी का नगर नहीं है। ये राजा भोज का नगर है। राजा भोज शिव के उपासक थे और आज भी मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार है। ऐसे में अभी शिव के राज में भोपाल का नाम भोज पाल नहीं होगा तो कब होगा। ये मेरी नहीं मेरे भोपाल के साथियों की मांग है।

इसके साथ ही मनोज मुंतशिर ने दावा किया था कि एक जून के दिन 1949 में भोपाल में पहली बार तिरंगा फहराया गया था। सभी सोचते होंगे कि देश तो 1947 में आजाद हुआ था, फिर दो साल बाद भोपाल में तिरंगा क्यों फहराया गया। उन्होंने कहा कि एक लोभी नवाब ने भोपाल की आजादी कराके अपनी मुट्ठी में कैद कर रखा था. इसलिए भोपालवासियों ने दो साल बाद आजादी की सांस ली थी।

मनोज मुंतशिर के इन आरोपों पर भोपाल हिस्ट्री फोरम ने दावा किया है कि 15 अगस्त 1947 को भोपाल में तिरंगे के साथ प्रभात फैरी निकाली गई थी। ये भी प्रमाणित तथ्य है कि 15 अगस्त 1947 के पूर्व ही नवाब भोपाल ने 562 रियासतों के साथ विलय और ठहराव समझौते के दस्तावेज पर भी हस्ताक्षर किए थे, इसके बाद ही भोपाल भारतीय संघ का हिस्सा बन गया था।

मनोज मुंतशिर पर कांग्रेस का तंज- मनोज मुंतशिर के बयान पर अब सियासत भी तेज हो गई  है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि मनोज मुंतशिर को पुरातत्व विभाग डायरेक्टर बन जाए या उसकी चीफ़ बन जाए। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा इतिहास को मिटाने  की कोशिश कर रही है। भोपाल ऐसी जगह है, जो गंगा जमुनी तहज़ीब के लिए माना जाता है। यह धर्म और जाति के नाम पर ज़हर घोल रहे हैं।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख