biodatamaker
✕

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2026 (16:55 IST)
भोपाल। अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा एक बार फिर विवादों में  है। रविवार रात करोंद में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भाषण में कहा कि करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे। बयान का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा विधायक पर निशाना साधा है।
 
रविवार को करोंद चौराहे पर  मटकी फोड़ के आयोजन में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक की। जब हिंदुस्तान में लोग कहते थे कि सुई बनाना नहीं जानते, तो मोदी ने  कहा कि मिसाइल बनाएंगे। तुम करोंद के चौरहे पर खड़े होकर मिसाईल लगाओ और कांजी कैंप पर गिरा दो। दरअसल, काजी कैम्प पुराने भोपाल का एक इलाका है और वहां पर मु्स्लिम समुदाय के लोग बड़ी  संख्या में रहते है। वहीं जब विधायक के बयान पर  लोग ताली बजाने लग तो रामेश्वर ने कहा  मैंने यहां वाला काजी कैंप नहीं, इस्लामाबाद वाला काजी कैंप बोला था। 
 
वहीं इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान में भोपाल के काजी कैंप का संदर्भ नहीं था, बल्कि वे पाकिस्तान के संदर्भ में बात कर रहे थे। रामेश्वर  शर्मा ने कहा कि उनके भाषण का आशय इस्लामाबाद से था।
 
कांग्रेस ने विधायक की सफाई पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने फिजा बिगाड़ने वाला बयान बताया है। उन्होंने कहा कि विधायक रामेश्वर शर्मा ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है. इस तरह का बयान भोपाल की फिजा के लिए ठीक नहीं है। वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता अब्बास हाफिज की ओर से ये सवाल उठा है कि विधायक रामेश्वर शर्मा को ये भी स्पष्ट करना चाहिए कि वे किस काजी कैम्प की बात कर रहे हैं. इस्लामाबाद में तो कोई काजी कैम्प है ही नहीं. क्या सरकार विधायक पर कोई कार्रवाई करेगी।
 
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि बयान पाकिस्तान के संदर्भ में था तो इस्लामाबाद में काजी कैंप कहां है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंच से भोपाल के एक इलाके का नाम लेकर इस तरह की टिप्पणी करना सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है।
 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

अगला लेख