dharma sangrah
✕

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

Updated: सोमवार, 31 अगस्त 2026 (16:47 IST)
भोपाल। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के ऑ़डिट को लेकर राजधानी के गांधी भवन में आयोजित बैठक में जमकर हंगामा हो गया। सवाल जवाब से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते तीखी नोंक-झोंक और झड़प में बदल गगा। CJP की बैठक में विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक युवक ने दिल्ली में हुए प्रोटेस्ट के एंटी नेशनल होने पर सवाल पूछ दिया। इसके बाद जमकर हंगामा हो गया।
 
भोपाल के गांधी भवन में CJP की ओर से स्कूल ऑडिट और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पहुंचे कुछ और युवा वहां पहुंचे और उन्हें सवाल जवाब किए। इस दौर एक छात्र ने जब दिल्ली में हुए प्रदर्शन को एंटी नेशनल तत्वों के द्वारा हाईजैक करने को लेकर सवाल किया। युवक ने सवाल करते हुए पूछा कि दिल्ली में हुए प्रोटेस्ट के दौरान क्या कोई एंटी नेशनल गतिविधि हुई थी, साथ ही उसने सवाल किया कि भोपाल में होने वाली गतिविधियों में भी क्या इस तरह की चीजें देखने को मिलेंगी।
 
युवक के इस तरह के सवाल पूछने के दौरान ही विवाद की स्थिति बन गई और बैठक में मौजूद लोगों ने माइक छीनने की कोशिश की। इस पर छात्रों एक गुट ने नारेबाजी शुरु कर दी। प्रदर्शन मेंं शामिल छात्रा गौतम जायसवाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों के सर्वे को लेकर ऱखी गई बैठक में जब उन्होंने सवाल किया तो वहां पर उपस्थित लोग भड़क गए और उनके साथ झूमाझटकी की गई। 
 
दरअसल सीजेपी की बैठक का आयोजन मुख्य रूप से स्कूल ऑडिट और CJP की आगे की गतिविधियों को लेकर चर्चा करने के लिए किया गया था। हालांकि, बैठक के दौरान सवाल-जवाब को लेकर हुए विवाद ने कार्यक्रम का रुख बदल दिया और मामला हंगामे तक पहुंच गया और कॉकरोच जनता पार्टी के मुर्दाबाद के नारे लगाए  गए। 
 
वहीं हंगामे के बाद CJP की अभियान कोऑर्डिनेटर माया विश्वकर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों  का नागरिक स्तर पर ऑडिट किया जाएघा। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप के गृह जिले नरसिहपुर से साईखेंड ब्लॉक से 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तह स्कूलों के ऑडिट की शुरुआत की जाएगी और इसके  बाद भोपाल समेत प्रदेश के अन्य जिलों मे इसको किया जाएगा।
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

अगला लेख