biodatamaker
✕

हैंडसम, बॉडीबिल्डर SP की फिटनेस पर आ गया दिल, फेसबुक पर फोटो देख पंजाब से आ पहुंची उज्जैन

Updated: गुरुवार, 21 जून 2018 (12:55 IST)
उज्जैन। सोशल मीडिया पर उज्जैन के पुलिस अधिक्षक सचिन अतुलकर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। मोदी सरकार के फिटनेस चैलेज के बाद से युवाओं में वह चर्चा का विषय बन गए हैं। हीरो की तरह दिखने वाले इस आईपीएस अधिकारी की एक झलक पाने के लिए एक युवती पंजाब से उज्जैन पहुंच गई।
 
पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली 27 वर्षीय युवती तीन दिन पहले उज्जैन में IPS अधिकारी सचिन अतुलकर से मिलने उनके दफ्तर पहुंच गई। पुलिस ने उसे समझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन असफल रही।
 
युवती का कहना है कि वह फेसबुक पर उनकी फोटो देखकर उनकी फैन हो गई है। वह लगातार जिद कर रही है कि सचिन अतुलकर से मिले बिना वापस नहीं जाएगी। पुलिस ने युवती के माता-पिता को भी उज्जैन बुला लिया लेकिन वह उनके साथ वापस जाने को तैयार नहीं है। उसे सुधार गृह में रखा गया है।
 
लड़की एसपी से मिलने उनके ऑफिस पहुंच गई थी। वह उन कार्यक्रमों में भी पहुंची, जिनमें एसपी को शामिल होना था। युवती की जिद है कि अतुलकर से मिले बिना वह वापस नहीं जाएगी।
 
इधर एसपी ने युवती से मिलने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि ड्यूटी के तहत वह किसी से भी मिलने को तैयार हैं लेकिन निजी मामलों में वह अपनी मर्जी के बिना किसी से मुलाकात को बाध्य नहीं हैं। 
 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख