dharma sangrah
✕

भगवान महाकाल ने श्रद्धालुओं को दिए 3 रूपों में दर्शन

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2017 (22:05 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में आज श्रावण महिने के तीसरे सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की सवारी बड़े शाही ठांटबाट से निकली। इस सवारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य भी सवारी में शामिल हुए।
           
शिव की नगरी उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर की सवारी निकलने के पूर्व मंदिर में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भगवान महाकाल का पूजन-अर्चना किया। इस मौके पर उनके माता-पिता तथा धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी शामिल हुए। इसके बाद भगवान महाकाल की पालकी को नगर भ्रमण की ओर रवाना किया। 
 
चौहान धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ सवारी में झांझ-मजीरे बजाते हुए भगवान महाकाल के गुणगान करते हुए चल रहे थे। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को भगवान महाकालेश्वर आज चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में विराजित थे।
भगवान श्री महाकाल शिवतांडव स्वरूप में गरूड़ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन दिए। हाथी पर मनमहेश विराजित थे। पालकी मन्दिर के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सलामी दी। 
   
सवारी मार्ग के दोनों ओर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल का दर्शन कर पुष्प अर्पित कर दर्शन लाभ लिया। सवारी के समय मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साथ-साथ चल रहे थे। 
 
यह सवारी रामघाट पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी श्रीमती सिंह ने क्षिप्रा के जल से भगवान महाकाल का अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। सवारी में विभिन्न भजन मण्डलियां भक्तिमय होकर भगवान महाकाल के गुणगान एवं आराधना करते हुए चल रही थीं। (वार्ता)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख