Daily Horoscope
✕

सागर में ट्रक पलटा, महाराष्ट्र से यूपी जा रहे 5 प्रवासी श्रमिकों की मौत

Updated: शनिवार, 16 मई 2020 (13:48 IST)
सागर। मध्य प्रदेश में सागर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-86 पर प्रवासी श्रमिकों को महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश ले जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह पलट गया जिससे 5 श्रमिकों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुई। छानबीला थाना क्षेत्र में सागर-कानपुर मार्ग पर सेमरा पुल के पास प्रवासी श्रमिकों को ले जा रहा ट्रक पलट गया। इस हादसे में 5 श्रमिक मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
भूरिया ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। ये श्रमिक उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जा रहे थे।
 
एएसपी ने बताया कि ट्रक में कपड़ों के बंडल लदे थे जिस पर ये प्रवासी श्रमिक बैठे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों के बारे में और जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख