dharma sangrah

ट्रांसपोर्ट संचालक आज से हड़ताल पर, पेट्रोल-डीजल की होगी किल्‍लत

Updated: शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (12:17 IST)
मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर 5 फीसदी वेट बढ़ाए जाने के विरोध को लेकर ट्रक ऑपरेटरों ने शनिवार यानी आज से हड़ताल की घोषणा की है। इसके साथ ही पुराने वाहनों पर आजीवन टैक्स लेने का आदेश वापस लेने की मांग भी ट्रांसपोर्टर द्वारा की जा रही है। इसके चलते पेट्रोल और डीजल की किल्लत होने का अंदेशा भी बन गया है।

खबरों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर आज से निश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि उन्‍होंने शुक्रवार से ही माल बुक करना बंद कर दिया था। इस हड़ताल का समर्थन पेट्रोल-डीजल टैंकर के संचालकों ने भी किया है, जिससे पेट्रोल और डीजल की किल्लत भी हो सकती है।

इस मामले में ट्रक और ट्रांसपोर्ट संचालकों ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की थी। लगातार बैठक और दूसरे एसोसिएशन से मदद मांगने का दौर बीते 2 दिन से चल रहा है। इस हड़ताल से पेट्रोल और डीजल की किल्लत भी हो सकती है। 

ट्रक और ट्रांसपोर्ट संचालकों ने सभी एसोसिएशन, ट्रांसपोर्टरों, टेंपो, बस, टैक्सी और टूरिस्ट बस संचालकों से कहा है कि वे इसमें मध्यप्रदेश के ट्रक और ट्रांसपोर्टरों का साथ दें। ट्रक और ट्रांसपोर्ट संचालकों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख