suvichar

फाटक तोड़कर ट्रैक पर आए ट्रक को ट्रेन ने मारी टक्कर

Updated: शनिवार, 4 फ़रवरी 2017 (11:31 IST)
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में फाटक तोड़कर रेल ट्रैक पर पहुंचे एक ट्रक के पिछले हिस्से को ट्रेन ने टक्कर मार दी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
रेलवे पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कटनी-सतना रेलखंड के पटवारा स्टेशन के पास शुक्रवार देर शाम 12295 पटना-बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। ट्रक रेल फाटक तोड़कर रेल ट्रैक में जा घुसा था, तभी सामने से ट्रेन आ गई और ट्रक का पिछला हिस्सा ट्रेन से टकरा गया। हादसे में ट्रक का कुछ हिस्सा चकनाचूर हो गया।
 
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद ट्रेन चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाया जिससे ट्रेन कुछ दूर जाकर खड़ी हो गई। टक्कर में इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और एक बड़ा हादसा टल गया वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। माना जा रहा है कि चालक का ट्रक से नियंत्रण खोने के कारण घटना घटी। (वार्ता)
 

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Air India Flight : फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

अगला लेख