suvichar
✕

रेल हादसे में मप्र के मृतक यात्रियों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (00:28 IST)
भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तरप्रदेश के खतौली में हुए रेल हादसे में मृतक मध्यप्रदेश के यात्रियों के परिजनों को 2 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
    
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक यात्रियों के शोक मग्न परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और गंभीर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
    
उत्तरप्रदेश के खतौली में शनिवार को उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें मध्यप्रदेश के कई यात्री सफर कर रहे थे। इस रेल हादसे में ग्वालियर और मुरैना जिलों के दस यात्री मारे गए हैं और 71 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें ग्वालियर, मुरैना और अनूपपुर के यात्री शामिल हैं। 
 
ग्वालियर के 6 और मुरैना के 4 यात्रियों की मृत्यु हुई जबकि ग्वालियर के 46, मुरैना के 26, अनूपपुर के 2 एवं अन्य तीन यात्री घायल हुए हैं। (वार्ता) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख