Hanuman Chalisa

जाम से वाहन चालक त्रस्त, इंदौर पुलिस मस्त

शुक्रवार, 24 नवंबर 2017 (18:36 IST)
इंदौर। शहर को पुलिस को कई स्थानों पर झुंड में चालान बनाते हुए तो देखा जा सकता है, लेकिन कई पॉइंट ऐसे हैं जहां यातायात की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इन्हीं में से एक पॉइंट है नंदलालपुरा चौराहे का। यहां आए दिन जाम की स्थिति रहती है और वाहन आपस में गुत्थमगुत्था दिखाई पड़ते हैं। 
 
सबसे अहम बात तो यह है कि इस नंदलाल पुरा चौराहे के निकट इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन का भी पुराना निवास है। शुक्रवार को यहां सायं 4.30 बजे के लगभग जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इस जाम में करीब पौन घंटे तक वाहन चालक परेशान होते रहे। सबसे अहम बात तो यह है यहां यातायात को निय‍ंत्रित करने के लिए पुलिस को कोई भी जवान नहीं था। 
 
हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब यहां जाम की स्थिति बनी है। यहां आए दिन वाहन आपस में गुत्थमगुत्था हो जाते हैं और लोग काफी समय तक परेशान होते रहते हैं। शाम 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक यहां हालात बहुत ज्यादा खराब रहते हैं। लेकिन, फिर भी किसी ध्यान लोगों की इस तकलीफ की तरफ नहीं जाता। 
 
खास बात यह कि यहां से थोड़ी सी दूरी पर ही संजय सेतु पर पुलिस की चौकी है और वहां शाम के समय तो 5-7 पुलिस वाले दिखाई दे जाते हैं। लोगों का आरोप है कि यहां पर पुलिसकर्मी वाहन चालकों को रोककर 'वसूली' में ही व्यस्त रहते हैं। कई बार तो वाहनों का दबाव बढ़ने पर भी ये पुलिस चौकी के सामने लगाए बैरिकेट्‍स भी नहीं हटाते। 
 
ट्रैफिक में फंसे एक व्यक्ति ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए बताया कि पुलिस को तो चालान बनाने से ही फुर्सत नहीं है, ऐसे में लोगों की चिंता कौन करेगा। क्यों नहीं यहां स्थायी तौर पर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाती है ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। 

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी गई, सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे CJP प्रमुख

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

LIVE: सोनम वांगचुक के बाद ‍अभिजीत दिपके अनशन पर बैठे, महिला ने फेंकी स्याही

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए बदला नियम: क्या पहले से रह रहे भारतीय स्टूडेंट्स को छोड़ना होगा देश? जानें नया नियम

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने ग्रामीणों को चौंकाया, बिना पूर्व सूचना के आणंद के आंबली गांव पहुंचे, बच्चों से की मुलाकात आणंद

अगला लेख