dharma sangrah

टोलकर्मियों से मारपीट (वीडियो)

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (16:57 IST)
इंदौर। इंदौर-उज्जैन स्टेट हाइवे पर बारोली स्थित टोल नाके पर शनिवार शाम 30 से 40 लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए टोलकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गई है। घटना में 2 टोलकर्मी गंभीर घायल हो गए हैं। यह पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
स्क्रीन पर नजर आ रहे उत्पात के वीडियो इंदौर के बरौली टोल नाके के है। दरअसल, सांवेर रोड स्थित पंचडेरिया गांव के लोग खुद को स्थानीय बताते हुए वे अपना छोटा ट्रक टोल नाके से ले जाने लगे इस पर टोलकर्मी ने उनसे आईडी कार्ड की मांग की तो गुस्साए ट्रक चालक और उसके साथियों ने यहाँ विवाद किया और साथ ही कुछ लोगों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।
 
10 मिनट बाद 30 से 40 लोगों ने टोल नाके पर धावा बोल दिया। वहां तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं, इन लोगों ने टोलकर्मियों को भी जमकर पीटा। लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने दो कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। इन्हें गंभीर हालत में अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान लोगों ने टोल पर जमा कुछ रकम भी लूट ली। 
मारपीट और तोड़फोड़ की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल टोल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख