sundarkand
✕

30 फुट ऊंची गैलरी से गिरा तीन साल का बच्चा, इस तरह बची जान

Updated: रविवार, 20 अक्टूबर 2019 (21:57 IST)
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में करीब 30 फुट ऊंची गैलरी पर लगी रेलिंग से नीचे जा गिरा, लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई, क्योंकि वह सड़क पर न गिरकर उस दौरान नीचे गली से गुजर रहे एक रिक्शे की गद्दी वाली सीट के ऊपर हाथ-पैर के बल गिरा।
 
टीकमगढ़ के प्रधानपुरा की गली में शनिवार को हुई यह घटना पास की बिल्डिंग में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हो गया है।
 
पर्व के दुकानदार पिता आशीष जैन ने रविवार को बताया, 'शनिवार रात को मेरा बेटा पर्व अपने घर की दूसरी मंजिल की गैलरी पर लगी रेलिंग के पास खेल रहा था। उसने अचानक संतुलन खो दिया और वह 30 फुट नीचे गिर गया। लेकिन किस्मत से ठीक इसी समय नीचे सड़क से एक साइकिल रिक्शा निकल रहा था। बच्चा सीधा रिक्शे की पीछे वाली गद्दी की सीट पर हाथ-पांव के बल गिरा, जिससे उसे कोई चोट नहीं आई।'
 
उन्होंने कहा कि इस रिक्शे को मनोहर भट्ट चला रहा था। बच्चे के गिरने पर उसने तुरंत ही रिक्शा रोक लिया और बच्चे को रिक्शे से उठा लिया। इसी बीच, उसके परिजन सहित मोहल्ले के अन्य लोग भी वहां पर आ गए।
 
Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख