Hanuman Chalisa

एमपी के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म

बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (14:31 IST)
पन्ना (मप्र)। मध्यप्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य में 8 वर्षीय बाघिन ने 2 शावकों को जन्म दिया । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पन्ना बाघ अभयारण्य (पीटीआर) के क्षेत्रीय निदेशक उत्तर कुमार शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि टाइगर रिजर्व प्रबंधन को टी-234 नाम की बाघिन के 2 शावकों के जन्म के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन वे पिछले हफ्ते पहली बार कैमरों में देखे गए।

ALSO READ: कांग्रेस MLC की अनोखी मांग, विधायकों व मंत्री के आवास में चूल्हे की मांग, बोले लकड़ी से खाना बनाना पड़ेगा सस्ता
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पीटीआर में लगभग 70 बाघ हैं जिनमें से 1 वर्ष से अधिक उम्र के 45 से 50 बाघ और लगभग 20 शावक शामिल हैं। लगभग 1 सप्ताह पहले टी-234 बाघिन अपने 2 शावकों के साथ कैमरे में देखी गई थी। शावक लगभग 3 माह के लग रहे हैं।

ALSO READ: धर्मेंद्र प्रधान को यूपी जीत का जिम्मा, शेखावत को पंजाब चुनाव की कमान
 
मालूम हो कि वर्ष 2009 में शिकार सहित विभिन्न कारणों के चलते पीटीआर बाघविहीन हो गया था। इसके बाद बाघ पुनर्वास कार्यक्रम के तहत पेंच अभयाण्य से 2 बाघिन और 1 बाघ को यहां पीटीआर में लाकर छोड़ा गया था। एक अधिकारी ने पहले बताया कि वर्ष 2018 की बाघ गणना के अनुसार देशभर में मप्र में सबसे ज्यादा बाघ हैं।(भाषा)

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख