kundali milan
✕

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा भारती को अंडरवर्ल्ड की धमकी, मुसलमानों को टारगेट करने पर हत्या की कही बात

अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के नाम से दी गई धमकी

Updated: शनिवार, 18 जून 2022 (12:03 IST)
भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा भारती को अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिली है। भाजपा सांसद को देर रात मोबाइल पर अंडरवर्ल्ड सरगना इकबाल कासकर के नाम से जान मारने की धमकी दी। सांसद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा भारती के मोबाइल फोन पर रात 1.30 बजे एक फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले शख्स ने खुद अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताते हुए कहा कि तुम्हारी हत्या की जाने वाली है। 
 
फोन करने वाले शख्स से जब साध्वी प्रज्ञा भारती ने हत्या करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि कि  मुसलमानों को टारगेट करने और उनके खिलाफ जहर उगलने के कारण हत्या करने की बात कही। फोन करने वाले शख्स ने एक्शन का रिएक्शन की बात कहते हुए कहा कि जो मारेगा उससे सब पता चल जाएगा। भाजपा सांसद को हत्या करने की धमकी के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। 
 
गौरतलब है कि सांसद साध्वी प्रज्ञा भारती ने पैंगबर मोहम्मद पर अपमानजक टिप्पणी करने वाले नुपूर शर्मा के बयान का किया था। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान पर बोलते हुए साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा था कि सच बोलने के लिये बदनाम हूं। ज्ञानवापी में शिव मंदिर था और है और आगे भी रहेगा, उसको फौव्वारा कहना गलत है। हिंदू देवी देवताओं पर अगर कोई कुठराघात करता है तो हम भी किसी की असलियत बताएंगे। हमारी असलियत तुम बता दो, हमें स्वीकार है, लेकिन तुम्हारी असलियत हम बता रहे हैं तो क्यों तकलीफ है?  इसका मतलब कहीं न कहीं इतिहास गंदा है।
 
नुपूर शर्मा को मिल रही धमकियों पर बोलते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हमेशा विधर्मियों ने ऐसा किया है। कमलेश तिवारी ने अगर सच बोला, तो उसका कत्ल कर दिया गया, अगर कोई और कहेगा तो धमकी। साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि ये हमारे देवी-देवताओं को लेकर फिल्म बनाते हैं, डायरेक्शन करते हैं, प्रोड्यूस करते हैं और गालियां देते हैं। ये आज से नहीं,  इनका पूरा कम्युनिस्ट इतिहास है। लेकिन अब कोई हमारे धर्म के बारे में बोलेगा तो उसे प्रतिकार भी झेलना पड़ेगा। भारत हिंदुओं का है और सनातम धर्म जिंदा रहेगा और रखने की हम लोगों की जिम्मेदारी है औऱ रखेंगे भी। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख