sundarkand
✕

कालीचरण के बाद तरुण मुरारी बापू की महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी, मामला दर्ज

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (00:16 IST)
नरसिंहपुर। कालीचरण महाराज द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि एक नए महाराज की टिप्पणी सामने आई है। 
 
मध्यप्रदेश की पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कथित रूप से विवादित बयान देने के मामले में कथा वाचक तरूण मुरारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
 
नरसिंहपुर की कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी अमित दांडी ने मंगलवार को बताया कि भागवत कथा वाचक मुरारी द्वारा दो जनवरी को नरसिंहपुर जिले में महात्मा गांधी को ‘देशद्रोही’ कहे जाने के मामले में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर कोतवाली पुलिस ने मुरारी के खिलाफ भादंवि की धारा 504, 505 (1) (सी), 505 (2), 153 B (1)(सी) के तहत मामला दर्ज किया है। दांडी ने बताया कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटेल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
 
गौरतलब है कि नरसिंहपुर में महाकौशल नगर के समीप स्थित वीरालॉन में मुरारी ने 2 जनवरी को महात्मा गांधी को कथित तौर पर ‘देशद्रोही और विघटनकारी’ बताया था। उन्होंने यह बयान एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाता के सवाल के जवाब में दिया था। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 : ₹5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

काशी के हुनर का कमाल : गुलाबी मीनाकारी से बना फाइटर प्लेन, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया से मिले बंपर ऑर्डर

फॉरेंसिक जांच में क्रांति लाएगा AI, फिंगरप्रिंट से लेकर DNA तक का मिनटों में होगा सटीक विश्लेषण

अयोध्या दीपोत्सव 2026: 2100 स्वदेशी ड्रोन और लाखों दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, भरना होगा पीस बॉन्ड, जानें क्या है पूरा मामला

अगला लेख