dharma sangrah
✕

गले में अजगर डालकर फोटो खिंचवा ली, तो क्या गलत किया...

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (08:55 IST)
इंदौर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी उस बहुचर्चित फोटो को लेकर सफाई दी जिसमें उन्हें गले में अजगर डाले प्रसन्न मुद्रा में देखा जा सकता है। गुप्ता ने यह जताने की कोशिश की कि उन्होंने धार्मिक मान्यताओं और जानवरों के प्रति प्रेम के कारण अपने गले में अजगर डाला था।
 
गुप्ता ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गया था। मैंने इस दौरान अपने गले में अजगर डालकर फोटो खिंचवा ली, तो इसमें भला क्या गलत बात है?
 
उन्होंने कहा कि इस फोटो के कारण आप के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने मुझे 'अजगर वाले गुप्ता जी' कहा, जो मुझे अच्छा लगा। मैं हिंदू धर्म पर विश्वास करता हूं। हमारे जितने भी देवी-देवता हैं, उन सभी के पास कोई न कोई पशु-पक्षी रहता है। हमारे शंकर भगवान ख्रुद अपने गले में नाग पहनते हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि हमारा धर्म तो वनस्पतियों की भी पूजा करता है, ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

अगला लेख