dharma sangrah
✕

ड्यूटी पर जा रहे वन रक्षक की कुचलकर हत्या, आधा किमी घसीटा शव

Updated: बुधवार, 14 अगस्त 2024 (09:13 IST)
singrauli crime news : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक फल विक्रेता ने बाइक से ड्यूटी पर जा रहे 35 वर्षीय वन रक्षक की वाहन से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी चालक ने बाइक को 1 किलोमीटर तक घसीटा और फिर अपने वाहन के साथ मौके से भाग गया।
 
पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर दरबारी नाला गांव में हुई। पुलिस ग्रामीणों के इस दावे की जांच कर रही है कि आरोपी चालक ने बाइक को कुछ दूर तक घसीटा और फिर अपने वाहन के साथ मौके से भाग गया।
 
पुलिस के उपमंडल अधिकारी (SDOP) आशीष जैन के अनुसार, मृतक की पहचान शीतल सिंह गौड़ के रूप में हुई है। गौड़ मोटरसाइकिल से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी आरोपी कमलेश साकेत ने जानबूझकर अपने ट्रक से गौड़ की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
 
स्थानीय फल और सब्जी विक्रेता साकेत का गौड़ के साथ पहले भी कीमत को लेकर विवाद हुआ था। ऐसा लगता है कि बदले की कार्रवाई में साकेत ने कथित तौर पर गौड़ पर अपना वाहन चढ़ा दिया, जिससे वन रक्षक की मौत हो गई।
 
एसडीओपी ने बताया कि हमले के बाद साकेत अपने वाहन और परिवार के साथ मौके से भाग गया और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि साकेत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि साकेत ने अपने वाहन से गौड़ के शव को काफी दूर तक घसीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

अगला लेख