dharma sangrah
✕

जन्मदिन पर शिवराज की अनूठी पहल, गरीबों की मदद के लिए बनाया कोष

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2019 (14:42 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने 60 वें जन्मदिवस पर एक अनूठी पहल की है। उन्होंने निर्धन और असहाय पीड़ितों के इलाज के लिए एक गैर राजनीतिक कोष की स्थापना की है, जिससे पैसों के आभाव में गरीब लोगों का इलाज कराया जा सके।
 
शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने हमेशा गरीब, निर्धन और असहाय लोगों की मदद की, लेकिन पिछले 2 महीने से नई भूमिका में रहते इस पीड़ा को समझ रहे है इसलिए मुख्यमंत्री के तौर पर मिले स्मृति चिन्हो को बेचकर जो राशि एकत्र होगी उससे निर्धन और असहाय पीड़ितो की सहायता की जाएगी।
 
उन्होंने इस पवित्र कार्य के लिए जनसहयोग की अपेक्षा की है। स्मृति चिन्हों को बेच कर एकत्रित राशि से कोष की स्थापना की जाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी इस अनूठी पहल के लिए लोगों से सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा की ये प्रयास छोटा ज़रूर है लेकिन कल को बड़ा भी बन सकता है।
 
मुख्यमंत्री ने बताया की जल्द इसके क्रियान्वन के लिए एक टीम बनेगी जो शासकीय योजना के तहत ज़रूरतमंदो को योजनाओं का लाभ दिलाएगी। अपने जन्मदिन पर शिवराज ने 5 स्मृति चिन्ह बेचकर इसकी शुरुआत भी की।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख