Hanuman Chalisa
✕

कमलनाथ को डराओ और अपने काम कराओ, कांग्रेस में मचे घमासान पर शिवराज ने कसा तंज

Updated: रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (16:35 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी और गाय और गौशाला को लेकर अपने ही पार्टी के दो बड़े नेताओं के हमले के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सीधा हमला बोला है।

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपने ही सरकार पर हमला बोलने पर कहा कि यह लोग मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दबाव बनाने के लिए यह सब कर रहे है।
 
ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान और ट्वीट दबाव बनाने की राजनीति का हिस्सा है। वह सरकार पर दबाव बनाकर अपने काम कराने के लिए इस तरह के ट्वीट और बयानबाजी कर रहे है।

शिवराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि ‘कमलनाथ को डराओ और अपने काम कराओ’ के तर्ज अब कांग्रेस के  नेता काम कर रहे है।
उन्होंने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि जब उन्हें लगा कि सुनवाई थोड़ी कम रही है तो गाय के फोटो खींच कर ट्वीट कर दिया और बाद में जब काम हो गया तो कहा सब अच्छा चल रहा है।

शिवराज ने कहा कि प्रदेश में यह पहली बार हो रहा है कि मंत्री ही यह आरोप लगा रहे है। शिवराज ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने मध्य प्रदेश को तबाह कर दिया है। 
ALSO READ: मध्य प्रदेश में बाढ़-बारिश से बर्बाद किसानों के मुआवजे पर अब संकट का बादल
सरकार के खिलाफ आंदोलन करें किसान – शिवराज ने कमलनाथ सरकार को हर मोर्च पर विफल बताते हुए कहा कांग्रेस सरकार ने उनके समय की कई योजनाओं को बंद कर दिया जिससे आज लोग परेशान है।

उन्होंने 15 अक्टूबर को किसानों के प्रस्तावित आंदोलन को सही ठहराते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों को कोई भी मदद नहीं दी।

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित किसानों को आज तक एक पैसा भी नहीं मिला और वह अब खुद किसानों से अव्हान करते है कि कमलनाथ सरकार के खिलाफ वह आंदोलन करें। शिवराज ने कहा कि वह किसानों के साथ हमेशा खड़े है और उनके आंदोलन में शामिल होंगे। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

अगला लेख