ramcharitmanas

अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को वापस लाएगी शिवराज सरकार

मध्यप्रदेश में फंसे दूसरे राज्यों के मजदूरों को देगी लौटने की अनुमति

Updated: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (22:27 IST)
भोपाल। कोरोना महामारी के चलते हुए देशव्यापी लॉकडाउन की सबसे बुरी मार उन मजदूरों पर पड़ी है जो रोजी-रोटी की तलाश में एक राज्य से दूसरे राज्य गए थे। लॉकडाउन के चलते मध्यप्रदेश के भी मजदूर बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में फंसे है। लॉकडाउन के एक महीने पूरा होने के बाद अब शिवराज सरकार ने इन मजदूरों को वापस लाना का फैसला किया है।
 
शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को सरकार मध्यप्रदेश वापस लाएगी। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। अन्य राज्यों से मजदूर प्रदेश वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है। उन्होंने अपने राज्य की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
 
इसी के साथ मध्यप्रदेश में दूसरे राज्यों के फंसे हुए मजदूरों को भी उनके प्रदेशों में जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके लिए वे स्वयं के साधनों अथवा उनकी राज्य सरकारों द्वारा उपलब्ध कराए गए साधनों का प्रयोग कर सकेंगे। मध्यप्रदेश में ही एक जिले के दूसरे जिले में फंसे मजदूर भी अपने जिलों को लौट सकेंगे। 
 
मजदूरों की घर वापसी का काम सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए किया जाएगा। राज्य तथा जिलों की सीमाओं पर स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण की अच्छी व्यवस्था की जाएगी। वहीं प्रदेश के सभी संक्रमित क्षेत्रों तथा इंदौर जिले से किसी भी मजदूर को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में सभी व्यवस्थाएं करें जिससे कि मजदूरों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख