Hanuman Chalisa

शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव मामले में नौ गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (14:14 IST)
सीधी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीधी जिले के चुरहट में जनआशीर्वाद यात्रा पर किए गए पथराव मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस अधीक्षक नरुण नायक ने सोमवार को बताया कि कल रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का मानना है कि आरोपी कांग्रेस से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं इस मामले में राज्य के गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सागर में कहा कि शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा का जनता समर्थन कर रही है। कांग्रेस यात्रा का शुरु से ही विरोध कर रही है, लेकिन अब वह हिंसा पर उतारू हो गई है।

चौहान की कल रात जनआशीर्वाद यात्रा सीधी जिले के चुरहट पहुंची। इसी दौरान अज्ञात तत्‍वों द्वारा यात्रा पर पथराव किया गया था। (वार्ता)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

अगला लेख